Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

वन्यजीव सप्ताह 2026 : तितली व पक्षी अवलोकन से जाना शहरी जैव विविधता का महत्व

Updated on Tuesday, October 06, 2026 21:27 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) वन्यजीव सप्ताह 2026 के अंतर्गत वन एवं वन्यजीव विभाग, चंडीगढ़ की ओर से शहर की समृद्ध जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत 5 अक्तूबर को सेक्टर-26 स्थित बटरफ्लाई पार्क में 'तितली भ्रमण' तथा 6 अक्तूबर को सुखना चो वन (सिटी फॉरेस्ट) में 'पक्षी अवलोकन' सत्र का आयोजन किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों और विभागीय अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बटरफ्लाई पार्क में आयोजित तितली भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को तितलियों के जीवन चक्र, उनके प्राकृतिक वास तथा परागण में सहायक पोषक एवं मकरंद देने वाले पौधों की भूमिका की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ कुलभूषण कंवर ने पारिस्थितिकी संतुलन में तितलियों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक सौरभ कुमार ने कहा कि प्रत्यक्ष अनुभव आधारित गतिविधियां युवाओं में जैव विविधता की समझ और संरक्षण की जिम्मेदारी विकसित करती हैं।
झुग्गी बस्ती से समृद्ध वन क्षेत्र में बदला सुखना चो
सप्ताह के तहत 6 अक्तूबर को सुखना चो वन (पूर्व में कॉलोनी नंबर 4) में पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के सहयोग से पक्षी अवलोकन सत्र आयोजित किया गया। डॉ. रवनीत कौर व विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में हुए इस भ्रमण के दौरान पक्षियों की 40 से अधिक प्रजातियां दर्ज की गईं, जो इस क्षेत्र के उल्लेखनीय पारिस्थितिक बदलाव को दर्शाती हैं।
वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अनुप कुमार सोनी ने कहा कि पक्षी पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य के प्रमुख संकेतक होते हैं, जो बीज प्रसार, परागण और प्राकृतिक सफाईकर्मी की भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उप वन संरक्षक सत्येंद्र मौर्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रत्यक्ष अनुभव से प्रकृति संरक्षण की सीख
वन विभाग के अनुसार, इन आयोजनों का मुख्य मकसद आम नागरिकों और विद्यार्थियों को शहर की प्राकृतिक धरोहर से सीधे जोड़ना है। प्रत्यक्ष फील्ड विजिट से युवा पीढ़ी में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता व रुचि बढ़ रही है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X