Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर (सीसीए) का वार्षिक दीक्षांत समारोह

Updated on Tuesday, October 06, 2026 21:29 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर (सीसीए) के वार्षिक दीक्षांत समारोह और 'ली कार्बूजिए फेस्टिवल ऑफ आर्किटेक्चर' के समापन अवसर पर युवा वास्तुकारों से पर्यावरण-अनुकूल डिजाइनिंग अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भावी आर्किटेक्ट चंडीगढ़ की अनूठी स्थापत्य धरोहर का संरक्षण करते हुए हरित क्षेत्रों का बेहतर उपयोग करें और ऐसे निर्माण तैयार करें जो प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करें।


समारोह में प्रशासक ने एम.आर्क के 6 और बी.आर्क के 37 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं तथा 12 मेधावियों को छात्रवृत्ति से नवाजा। बी.आर्क (2021-2026) के मौर्य महाजन को ऑल-राउंडर के लिए 'ली कार्बूजिए गोल्ड मेडल' व सरकारी स्वर्ण पदक मिला। खनक गोयल को थीसिस टॉपर का 'पियरे जीनरे गोल्ड मेडल' और रजत पदक दिया गया। एम.आर्क (2024-2026) में सोनाली तोमर को सरकारी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
कॉलेज में शुरू हो पीएचडी कार्यक्रम
कटारिया ने संस्थान की अकादमिक साख और राष्ट्रीय रैंकिंग को और मजबूत करने के लिए कॉलेज में पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त 1961 को ली कार्बूजिए की पहल पर स्थापित यह संस्थान 2012 से लगातार देश के शीर्ष 3 आर्किटेक्चर संस्थानों में शामिल रहा है। अब फैकल्टी और छात्रों को साझा प्रयास कर इसे देश का नंबर-1 संस्थान बनाना चाहिए।


युवा वास्तुकारों के लिए ‘जीवंत प्रयोगशाला’ है चंडीगढ़
प्रशासक ने चंडीगढ़ को युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक 'जीवंत प्रयोगशाला' (लिविंग लैबोरेटरी) करार देते हुए कहा कि वे ट्रैफिक, बढ़ती आबादी, जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसी शहरी चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान खोजें। उन्होंने किफायती आवास और सुलभ सार्वजनिक स्थलों के निर्माण पर बल दिया। इससे पहले प्रशासक ने मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी, उच्च शिक्षा निदेशक पालिका अरोड़ा और प्राचार्या डॉ. संगीता बग्गा मेहता के साथ कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया।
राष्ट्रपति भवन के फ्लोरिंग डिजाइन का किया दस्तावेजीकरण
प्रशासक ने यूनेस्को द्वारा कैपिटल कॉम्प्लेक्स को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने और इसके संरक्षण में सीसीए के शोध कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्थान ने केंद्रीय मंत्रालयों के लिए अहम शोध किए हैं, जिनमें राष्ट्रपति भवन के फ्लोरिंग डिजाइनों का दस्तावेजीकरण शामिल है। यह शोध कार्य 'इंटरप्रेटिंग ज्योमेट्रीज: फ्लोरिंग ऑफ राष्ट्रपति भवन' शीर्षक से दो खंडों में प्रकाशित हो चुका है। प्राचार्या डॉ. संगीता बग्गा मेहता ने 12 दिवसीय आर्किटेक्चर फेस्टिवल की गतिविधियों का ब्योरा रखा।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X