चंडीगढ़। गुग्गा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी चंडीगढ़ के पदाधिकारियों की एक टीम ने आज अंकुर मित्तल जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें आगामी पालकी यात्रा में शामिल होने के लिए सादर निमंत्रण दिया। अंकुर मित्तल जी ने कमेटी का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए पालकी यात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सभी शहरवासियों से बड़ी संख्या में इस धार्मिक शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर अंकुर मित्तल जी ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में वह हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। समाज के कल्याण और सेवा कार्यों के लिए वह सदैव उत्साहित रहते हैं। उन्होंने गुग्गा जाहरवीर शोभायात्रा के आयोजन के लिए कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए सभी शहरवासियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वह गुग्गा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी चंडीगढ़ के साथ तन-मन-धन से खड़े रहेंगे और धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपना पूरा सहयोग देते रहेंगे।
इस दौरान कमेटी की ओर से संदीप कुमार ने अंकुर मित्तल जी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर विशाल जी और मंदीप जी भी उपस्थित रहे।
गुग्गा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी चंडीगढ़ ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पालकी यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं और गुग्गा जाहरवीर जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।