चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में चंडीगढ़-पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (सीपीयूजे) की बैठक में यूनियन के अध्यक्ष एवं इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के महासचिव विनोद कोहली को दूसरी बार प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य नामित किए जाने पर बधाई दी गई। सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए गौरव की बात बताया।