Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

भारतीय मानक ब्यूरो के उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय ने होटल शिवालिकव्यू में मनाया विश्व मानक दिवस

Updated on Wednesday, October 14, 2026 23:53 PM IST

चंडीगढ़, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ की ओर से बुधवार को होटल शिवालिकव्यू में विश्व मानक दिवस 2026 गरिमामयी ढंग से मनाया गया। इस वर्ष का विषय “बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण – सतत विकास लक्ष्य-7: किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा” रहा। कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्य मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजेश नागर ने गुणवत्ता, सतत विकास और आर्थिक वृद्धि में मानकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में भारतीय उद्योग अलग-थलग रहकर काम नहीं कर सकता। हरियाणा या देश के किसी भी हिस्से में निर्मित उत्पादों को घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपभोक्ताओं की कसौटी पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में बनने वाले प्रत्येक उत्पाद पर वैश्विक स्तर पर अटूट विश्वास होना चाहिए। आईएसआई मार्क, बीआईएस प्रमाणन और हॉलमार्किंग इस विश्वसनीयता के प्रमुख प्रतीक हैं। जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जारी कर मानकों के अनुपालन को अनिवार्य भी बना रही है।


चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि आधुनिक शहरों को सुरक्षित, दक्ष और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मानकों की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने चंडीगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा-दक्ष सार्वजनिक सेवाओं का उल्लेख करते हुए जोर दिया कि स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, सीवरेज और सार्वजनिक निर्माण की योजना, खरीद से लेकर रख-रखाव तक हर स्तर पर गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि सार्वजनिक ढांचे टिकाऊ और सुरक्षित रहें।
बीआईएस के उप महानिदेशक (वैज्ञानिक-एफ) दीपक कुमार सिंगला ने कहा कि मानक केवल तकनीकी दस्तावेज नहीं, बल्कि गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वास की साझा भाषा हैं। 'विकसित भारत @2047' के संकल्प को पूरा करने के लिए केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता की कार्य-संस्कृति को जीवन में उतारना होगा।
स्वच्छ ऊर्जा और सतत पर्यावरण पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
समारोह के दौरान “स्वच्छ ऊर्जा एवं सतत निर्मित पर्यावरण को सक्षम बनाने में मानकों की भूमिका” विषय पर तकनीकी सत्र आयोजित किया गया। इसमें गोदरेज इंटेरियो, जिंदल स्टेनलेस, टाटा स्टील, एनआईटीटीटीआर और सीएसआईआर-सीएसआईओ के तकनीकी विशेषज्ञों ने विचार रखे। कार्यक्रम में मानकों के प्रभावी कार्यान्वयन और अनुपालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हितधारकों और लाइसेंसधारियों को सम्मानित भी किया गया।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X