चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूची में 30 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की (एडवोकेट) के हस्ताक्षर वाली इस सूची पर 28 नवंबर 2026 की तारीख दर्ज है।
सूची में उम्मीदवारों के नाम के साथ वार्ड नंबर और आरक्षण श्रेणी भी दी गई है। इसमें सामान्य, अनुसूचित जाति (एससी) और महिला श्रेणियों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
30 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी
कांग्रेस की सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से मलकीत सिंह, वार्ड 2 से अमनदीप कौर निज्जर, वार्ड 4 से संगीता कागड़ा, वार्ड 5 से प्रदीप शर्मा, वार्ड 6 से सुरजीत सिंह ढिल्लों, वार्ड 7 से मुकेश राय, वार्ड 8 से जन्नत जहान नैना, वार्ड 9 से सुमेरी लाल पारचा और वार्ड 10 से रंजोत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
वार्ड 11 से श्रीमती कमल बराड़, वार्ड 12 से सचिन गलाव, वार्ड 13 से नंदिता हुड्डा, वार्ड 14 से कुलदीप कुक्की, वार्ड 15 से लव कुमार, वार्ड 16 से उषा, वार्ड 17 से मोनिका नागपाल, वार्ड 18 से तरुणा मेहता, वार्ड 19 से सोनिया गुरचरण सिंह और वार्ड 21 से राजनदीप कौर को टिकट दिया गया है।
पांच वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा बाकी
कांग्रेस ने अभी वार्ड नंबर 3, 20, 25, 29 और 32 के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इन पांच वार्डों को लेकर पार्टी का फैसला बाकी है। इस तरह 35 वार्डों में से फिलहाल 30 पर ही प्रत्याशियों की घोषणा हुई है।
पांच वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा बाकी
कांग्रेस ने अभी वार्ड नंबर 3, 20, 25, 29 और 32 के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इन पांच वार्डों को लेकर पार्टी का फैसला बाकी है। इस तरह 35 वार्डों में से फिलहाल 30 पर ही प्रत्याशियों की घोषणा हुई है।
चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों के लिए 23 दिसंबर को मतदान होना है, जबकि चुनाव परिणाम 26 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।