चंडीगढ़ , आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी करते हुए 8 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। सूची आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने जारी की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह भी मौजूद रहे।
तीसरी सूची में वार्ड नंबर 9 से देशराज सनावर, वार्ड नंबर 10 से तरसेम मित्तल, वार्ड नंबर 11 से गुरनाज़ कौर बोपराई, वार्ड नंबर 12 से सुरिंदर शर्मा, वार्ड नंबर 15 से सतीश मचल, वार्ड नंबर 18 से विशाल गुप्ता, वार्ड नंबर 28 से गुरदेव यादव और वार्ड नंबर 33 से शादाब राठी को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस मौके पर पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उनकी मेहनत, समर्पण और जनता के बीच सक्रियता को देखते हुए उन्हें चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी उम्मीदवार पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर आम आदमी पार्टी की विचारधारा और जनहित की नीतियों को पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने और जनता का विश्वास जीतने की अपील की।