Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• आप ने संगठन में कीं नई नियुक्तियां, माधवी दुबे यूथ विंग की उपाध्यक्ष और जगतार सिंह मढ़रे को वार्ड नंबर 24 का अध्यक्ष नियुक्त • भाजपा में चुनाव कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि पूरी पार्टी और उसका संगठन लड़ता है : रवि रावत • आर. नैत के तरानों पर झूमे संगीत प्रेमी... डिफॉल्टर, स्ट्रगल में मिलाए श्रोताओं ने सुर • भाजपा को झटका, पूर्व गार्बेज कलेक्शन यूनिट प्रधान शमशेर लोहटिया आप में शामिल • कांग्रेस ने उम्मीदवारों को दिया जीत का मंत्र, बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति बनाने के निर्देश • संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण में 700 से अधिक लोगों ने चलाई साइकिल • चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर AAP ने तेज की तैयारी, तीसरी सूची में 8 उम्मीदवारों को मिला टिकट • एचएस लक्की ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, 30 वार्डों में उतारे उम्मीदवार; एससी और महिला आरक्षित श्रेणियों का भी रखा ध्यान • चंडीगढ़ के प्रशासक ने कलाग्राम में 16वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का किया उद्घाटन • भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका, विभिन्न पार्टियों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

चंडीगढ़

भाजपा को झटका, पूर्व गार्बेज कलेक्शन यूनिट प्रधान शमशेर लोहटिया आप में शामिल

Updated on Sunday, November 29, 2026 23:08 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा की एससी इकाई के कथित एग्जीक्यूटिव सदस्य और डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन यूनिट के पूर्व प्रधान शमशेर लोहटिया रविवार को अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के पूर्व विधायक एवं आप के वरिष्ठ नेता अखिलेश त्रिपाठी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आप चंडीगढ़ के प्रधान विजय पाल सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस अवसर पर अखिलेश त्रिपाठी ने लोहटिया और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर लोग आप से जुड़ रहे हैं। उनके शामिल होने से चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
आप की उपाध्यक्ष दीपा दुबे और पूर्व मेयर कुलदीप कुमार टीटा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से परेशान होकर विभिन्न समाजों के लोग बदलाव की उम्मीद में आप से जुड़ रहे हैं। पार्टी सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
शमशेर लोहटिया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वाल्मीकि समाज और अन्य समाजों के अधिकारों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से निराश होकर उन्होंने आप में शामिल होने का फैसला लिया। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी में सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार और सम्मान मिलेगा। वह पार्टी के साथ मिलकर समाज और जनता की आवाज उठाएंगे।
नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ने का दावा
आप चंडीगढ़ के प्रधान विजय पाल सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होना बदलाव की इच्छा को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वर्षों तक चंडीगढ़ की जनता को वादों में उलझाए रखा, जबकि आप जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है।
उन्होंने लोहटिया और उनके समर्थकों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने की बात कही। साथ ही दावा किया कि आगामी नगर निगम चुनाव में आप सभी साथियों के सहयोग से मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
इस मौके पर दिल्ली के पूर्व पार्षद एवं राष्ट्रीय भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक संजय राठी, वार्ड नंबर 28 से आप उम्मीदवार गुरदेव यादव सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
आप ने संगठन में कीं नई नियुक्तियां, माधवी दुबे यूथ विंग की उपाध्यक्ष और जगतार सिंह मढ़रे को वार्ड नंबर 24 का अध्यक्ष नियुक्त

: आप ने संगठन में कीं नई नियुक्तियां, माधवी दुबे यूथ विंग की उपाध्यक्ष और जगतार सिंह मढ़रे को वार्ड नंबर 24 का अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा में चुनाव कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि पूरी पार्टी और उसका संगठन लड़ता है : रवि रावत

: भाजपा में चुनाव कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि पूरी पार्टी और उसका संगठन लड़ता है : रवि रावत

आर. नैत के तरानों पर झूमे संगीत प्रेमी... डिफॉल्टर, स्ट्रगल में मिलाए श्रोताओं ने सुर

: आर. नैत के तरानों पर झूमे संगीत प्रेमी... डिफॉल्टर, स्ट्रगल में मिलाए श्रोताओं ने सुर

कांग्रेस ने उम्मीदवारों को दिया जीत का मंत्र, बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति बनाने के निर्देश

: कांग्रेस ने उम्मीदवारों को दिया जीत का मंत्र, बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति बनाने के निर्देश

संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण में 700 से अधिक लोगों ने चलाई साइकिल

: संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण में 700 से अधिक लोगों ने चलाई साइकिल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर AAP ने तेज की तैयारी, तीसरी सूची में 8 उम्मीदवारों को मिला टिकट

: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर AAP ने तेज की तैयारी, तीसरी सूची में 8 उम्मीदवारों को मिला टिकट

एचएस लक्की ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, 30 वार्डों में उतारे उम्मीदवार; एससी और महिला आरक्षित श्रेणियों का भी रखा ध्यान

: एचएस लक्की ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, 30 वार्डों में उतारे उम्मीदवार; एससी और महिला आरक्षित श्रेणियों का भी रखा ध्यान

चंडीगढ़ के प्रशासक ने कलाग्राम में 16वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ के प्रशासक ने कलाग्राम में 16वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का किया उद्घाटन

भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका, विभिन्न पार्टियों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

: भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका, विभिन्न पार्टियों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ने युवाओं के साथ दोहराई संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता

: राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ने युवाओं के साथ दोहराई संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता

X