चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने आगामी नगर निगम चुनाव 2026 के मद्देनजर संगठन में दो नई नियुक्तियां की हैं। माधवी दुबे को पार्टी की यूथ विंग का उपाध्यक्ष और जगतार सिंह मढ़रे को वार्ड नंबर 24 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व में अवसर देने पर जोर
पार्टी नेतृत्व ने कहा कि संगठन में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना प्राथमिकता है। आगामी नगर निगम चुनाव में युवा महिलाओं को आगे लाकर उन्हें चुनावी राजनीति और नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने का प्रयास किया जा रहा है।
वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी
जरनैल सिंह और विजय पाल सिंह ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार कर रही है। वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने के साथ युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों को चंडीगढ़ के प्रत्येक वार्ड और घर तक पहुंचाने में योगदान देंगे।