चंडीगढ़ । दरअसल, कलाग्राम में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय शिल्प मेले के तीसरे दिन रविवार को शाम के सत्र विश्व प्रसिद्ध सिंगर आर. नैत ने अपनी रेशमी आवाज में एक से एक आला सॉन्ग्स पेश कर श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी। यह उनके सुरों और संगीत का जादू था कि श्रोता हर आलाप, बीट पर तालियां भी बजाते रहे।
पंजाबी गायक, गीतकार और संगीतकार नेत्रपाल सिंह उर्फ आर. नैत ने कलाग्राम की शाम को अपनी प्रस्तुतियों डिफॉल्टर, बिग मैंन (वड्डे बंदे), स्ट्रगल, दबदा कित्थे आ, सिद्धू मुसेवाला के साथ गाए पॉइजन, यार खदाने आ के साथ ही नए-पुराने नगमे पेश कर ट्राइसिटी राइट्स की खूब तालियां बटोरी। आलम यह था कि उनके साथ जहां श्रोता सुर में सुर मिलकर न सिर्फ गा रहे थे, बल्कि डांस की धमचक से आनंद से सराबोर हो रहे थे। आर. नैत की इस धाकड़ परफॉर्मेंस ने अविस्मरणीय छाप छोड़ी।
दिनभर मची लोक गीत, संगीत और नृत्यों की धूम...
आर. नैत के कार्यक्रम से पूर्व रविवार को सुबह के सत्र में 11 से 2 बजे तक कला ग्राम में लद्दाख के आलय आटो, उत्तराखंड के घसियारी, एमपी के शैला कर्मा, जम्मू कश्मीर के कुड, पंजाब के झूमर, असम के टिवा, तमिलनाडु के कड़गम कावड़ी, मुरली राजस्थानी के गाथा गायन और विजय शाह के पंजाबी फॉक गायन की प्रस्तुतियां ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति की के संगम का अहसास कराया।
वहीं, दोपहर के सत्र में 4 से 5 बजे तक मंच पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से बक्शी बिल्ला के पंजाबी लोक गायन ने खूब सराहना पाई।
शाम के सत्र में 5:30 बजे से गोवा के समई, महाराष्ट्र के कोली, झारखंड के पाइका, राजस्थान के चरी, अरुणाचल प्रदेश के पिकॉक, सिक्किम के सिंघी छम और ओडिशा के संबलपुरी लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों के दिलों के तारों को झंकृत कर दिया।
चौथे दिन सोमवार के मुख्य कार्यक्रम...
राष्ट्रीय शिल्प मेले के चौथे दिन सोमवार सायं मुख्य आकर्षण हरियाणवी लोक संगीत के रागिनी कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक सोमवीर कथूरवाल और कविता शोबू हरियाणवी फॉक सॉन्ग्स से समां बांधेंगे। इनके अलावा दिन में 11 से शाम 6:30 बजे तक मेले में लोक नृत्यों में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति का संगम दिखाई देगा।
दिन के कार्यक्रम
11 से 2 बजे तक : गोवा का देखनी, राजस्थानी घूमर, झारखंड के शिकारी, लद्दाख के जांस्कर, महाराष्ट्र के कोली, ओडिशा के पंचराशि, सिक्किम के सिंघी छम लोक नृत्य के साथ राजस्थान के गाथा ज्ञान विभिन्न संस्कृतियों की छटा बिखेरेंगे।
4 से 5 बजे तक : चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से परवीन भरता का पंजाबी लोक गायन।
शाम 5:30 से :लोक नृत्य जौनसारी, झूमर, कुड, टिवा, सैला कर्मा पिकॉक और कड़गम कावड़ी की प्रस्तुतियां।