Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हिमाचल प्रदेश

सी.डी.ई.आई.सी., सुन्दरनगर में व्यावसायिक पदों हेतु संविदा आधार पर आवेदन आमंत्रित

Updated on Friday, February 13, 2026 23:37 PM IST

मंडी,  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन कार्यरत समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र, सुन्दरनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश में संचालित सी.डी.ई.आई.सी. (Composite Disability Early Intervention Centre) हेतु विभिन्न व्यावसायिक पदों पर संविदा आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आमंत्रित पदों में नैदानिक/पुनर्वास मनोवैज्ञानिक, ऑडियोलॉजिस्ट, विशेष शिक्षक तथा फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हैं। इन पदों के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्रारंभिक हस्तक्षेप, पुनर्वास एवं कौशल विकास सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिल सके।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, पारिश्रमिक तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (crcsundernagar.nic.in) पर प्राप्त कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Have something to say? Post your comment
X