Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हिमाचल प्रदेश

39 साल की सैन्य सेवा के बाद विदाई : लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त

Updated on Monday, August 31, 2026 00:53 AM IST

चंडीगढ़/शिमला,  आर्मी ट्रेनिंग कमांड (एआरटीआरएसी) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम 39 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने अन्नाडेल स्थित ‘श्रद्धांजलि स्थल’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 111 इन्फैंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी (कुमाऊं) की सम्मान गार्ड ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने 1 जुलाई 2024 को एआरटीआरएसी के 25वें आर्मी कमांडर के रूप में कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल में ड्रोन वारफेयर प्रशिक्षण को संस्थागत बनाया गया। इसके तहत 50 हजार से अधिक सैन्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। मैन्युवर वारफेयर रेंज, अर्बन वारफेयर नोड्स और साइबर एवं इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर रेंज स्थापित करने की पहल भी हुई। एआरटीआरएसी ने 74 प्रकाशन, पांच सैन्य सिद्धांत, शिक्षण संस्थानों के साथ 40 समझौते और 33 सेमिनार किए।

हिमाचल में भी किए कई काम

उनके कार्यकाल में 23 मार्च 2026 को अन्नाडेल में ‘श्रद्धांजलि स्थल’ राष्ट्र को समर्पित किया गया। यहां 52 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। आर्मी हेरिटेज म्यूजियम का आधुनिकीकरण कर नई अन्नाडेल गैलरी और एआर-वीआर एक्सपीरियंस सेंटर बनाए गए। पूर्व सैनिकों के लिए शिमला सीएसडी कैंटीन का जीर्णोद्धार और हमीरपुर सीएसडी कैंटीन का स्थानांतरण किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा मेयो कॉलेज, अजमेर और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। 19 दिसंबर 1987 को उन्होंने ‘द सिंध हॉर्स’ में कमीशन प्राप्त किया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों में वीरता के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया। उन्होंने भूटान और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में भी सेवाएं दीं। कांगो में उन्होंने 52 देशों के 21 हजार से अधिक सैनिकों के प्रशासन की जिम्मेदारी संभाली।

वह ‘द सिंध हॉर्स’ के पहले लेफ्टिनेंट जनरल और आर्मी कमांडर रहे। उनके पिता विंग कमांडर शिव कुमार शर्मा और बड़े भाई एयर कमोडोर शैलेंद्र शर्मा भी सैन्य सेवा में रहे हैं। परिवार ने एक शताब्दी से अधिक समय तक राष्ट्र की सेवा की है।

Have something to say? Post your comment
X