Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट • मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की • 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन • सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद • फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता • नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित • त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए • चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री • नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

मनोरंजन

मलेशिया में आयोजित 'मिसेज़ इंटरनेशनल ग्लोबल 2026' में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

Updated on Thursday, October 15, 2026 00:04 AM IST

चंडीगढ़. (प्रोसन बर्मन) चंडीगढ़ ट्राइसिटी की गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिसेज़ इंटरनेशनल ग्लोबल 2026' में उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए उन्हें ‘क्वीन ऑफ फिलैंथ्रॉपी’ के विशेष सम्मान से भी नवाजा गया।
प्रतियोगिता से लौटने के बाद चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गीतांजलि अरोड़ा ने अपनी इस यात्रा को साझा किया। उन्होंने बताया कि मिस इंडिया बनना उनका बचपन का सपना था, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उस दौर में यह पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि लगन और मेहनत से किसी भी उम्र में सपनों को साकार किया जा सकता है।


मूल रूप से जालंधर की रहने वाली और पिछले 11 वर्षों से ट्राइसिटी में रह रहीं गीतांजलि एक 9 वर्षीय बच्चे की मां हैं तथा विगत 12 वर्षों से पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने ‘डायडेम मिसेज़ इंडिया लेगेसी एलीट 2025’ का खिताब जीता था, जिससे उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच के द्वार खुले। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति सुमित मलिक (आईटी पेशेवर) के निरंतर सहयोग और नेशनल डायरेक्टर अमीषा चौधरी के कुशल मार्गदर्शन को दिया।
25 किलो की पोशाक में दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
प्रतियोगिता के दौरान पर्सनल इंटरव्यू, टैलेंट और इवनिंग गाउन राउंड के साथ-साथ नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गीतांजलि ने भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित 25 किलोग्राम से अधिक वजनी विशेष पोशाक पहनकर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत किया। बैंकिंग और मॉडलिंग के अलावा वह दो बार ‘बेस्ट मॉम ब्लॉगर’ का पुरस्कार जीत चुकी हैं और मासिक धर्म स्वच्छता, बाल शिक्षा, वित्तीय साक्षरता व पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment
महिलाओं की रामलीला में पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल, भजनों से राममय हुआ माहौल

: महिलाओं की रामलीला में पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल, भजनों से राममय हुआ माहौल

सामाजिक ताने-बाने के करीब पंजाबी फिल्म ‘इश्क़ परिंदे’ 10 अगस्त को ओटीटी पर होगी रिलीज

: सामाजिक ताने-बाने के करीब पंजाबी फिल्म ‘इश्क़ परिंदे’ 10 अगस्त को ओटीटी पर होगी रिलीज

टैगोर थिएटर में हुआ 'मुबारकां नॉर्थ इंडियन स्टार 2026' का ग्रैंड फिनाले

: टैगोर थिएटर में हुआ 'मुबारकां नॉर्थ इंडियन स्टार 2026' का ग्रैंड फिनाले

नई आध्यात्मिक पेशकश : राजनीति से दूरी बनाकर सूफी गायकी पर लौटे पद्मश्री हंसराज हंस, लॉन्च किया 'ओहदियां खेडा'

: नई आध्यात्मिक पेशकश : राजनीति से दूरी बनाकर सूफी गायकी पर लौटे पद्मश्री हंसराज हंस, लॉन्च किया 'ओहदियां खेडा'

पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल

: पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल

आध्यात्मिक गायन ईश्वरीय देन- गजेंद्र फोगाट

: आध्यात्मिक गायन ईश्वरीय देन- गजेंद्र फोगाट

सी.जी.सी मोहाली में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर में जैस्मीन सैंडलस ने लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया, 14000+ लोग हुए शामिल

: सी.जी.सी मोहाली में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर में जैस्मीन सैंडलस ने लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया, 14000+ लोग हुए शामिल

इफ्फी ओटीटी जूरी ने आजादी, विविधतापूर्ण सामग्री और कहानी कहने के प्रतिभाशाली नवीन युग को रेखांकित किया

: इफ्फी ओटीटी जूरी ने आजादी, विविधतापूर्ण सामग्री और कहानी कहने के प्रतिभाशाली नवीन युग को रेखांकित किया

सेंट्रल लाइब्रेरी सेक्टर 17 चंडीगढ़ में कैंसर अवेयरनेस पर बनी फिल्म का प्रदर्शन

: सेंट्रल लाइब्रेरी सेक्टर 17 चंडीगढ़ में कैंसर अवेयरनेस पर बनी फिल्म का प्रदर्शन

प्रगति नागपाल का ‘इशारे’ म्यूज़िक फैंस के होश उड़ाने को तैयार

: प्रगति नागपाल का ‘इशारे’ म्यूज़िक फैंस के होश उड़ाने को तैयार

X