Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

मनोरंजन

सामाजिक ताने-बाने के करीब पंजाबी फिल्म ‘इश्क़ परिंदे’ 10 अगस्त को ओटीटी पर होगी रिलीज

Updated on Friday, August 07, 2026 22:41 PM IST

चंडीगढ़, सेक्टर-27 स्थित रामगढ़िया भवन में पंजाबी फिल्म ‘इश्क़ परिंदे’ का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। प्रसिद्ध अभिनेता मलकीत रौनी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष मनविंदर रनौता रहे, जिन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसकी सफलता की कामना की।युवा महिला प्रोड्यूसर बहनों लवप्रीत घुमाण और प्रीत घुमाण का प्रयास है

फिल्म ‘इश्क़ परिंदे’ 10 अगस्त को चौपाल ऐप पर रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी एक ऐसे गरीब युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आर्थिक तंगी के बीच अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा होता है। उसके सिर पर अपनी अविवाहित बहन की शादी की जिम्मेदारी भी होती है, लेकिन गरीबी के कारण उसके कई रिश्ते टूट जाते हैं।

इसी दौरान उसे अपने कॉलेज में पढ़ने वाली एक संपन्न परिवार की लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की के पिता इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते और उसकी शादी किसी अन्य युवक से कर देते हैं। शादी के बाद युवती को पता चलता है कि उसका पति गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है और आखिरकार पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। दूसरी ओर, प्रेमिका से बिछड़ने के बाद युवक पूरी तरह टूट जाता है और शराब का सहारा लेने लगता है।

क्या दोनों प्रेमी फिर से मिल पाएंगे? क्या उनका प्यार अपनी मंजिल तक पहुंचेगा? इन सवालों के जवाब दर्शकों को ‘इश्क़ परिंदे’ में देखने को मिलेंगे।

फिल्म की कहानी चमकोर बिरोके ने लिखी है, जबकि निर्देशन शिव कैम्स ने किया है। फिल्म का निर्माण अमन पुनिया और प्रीत घुमाण ने घुमाण प्रोडक्शन के बैनर तले किया है।

फिल्म में गैवी दसका, लवप्रीत घुमन्न , बलजीत बावा, प्रीत घुमन्न,मलकीत रौनी, बलजिंदर कौर, हरपाल गिल, कुलविंदर कौर, कुलदीप नियामी, मंजू महल, धर्मिंदर मान, जगतार बेनीपाल, वड्डा सराओ, बब्बल कौर, मिंटू कोटकपूरा, अर्श घुमन्न , जतिंदर टिंका, रमन कौर, रणधीर धीरा, जगजीत जग्गी, दीपी मंड और कोमल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के गीतों का संगीत मणि भवनीगढ़ ने तैयार किया है।

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में हीर और नवाब की मुलाकात: क्या दूरी उनकी प्रेम कहानी को खत्म कर देगी?

: चंडीगढ़ में हीर और नवाब की मुलाकात: क्या दूरी उनकी प्रेम कहानी को खत्म कर देगी?

मलेशिया में आयोजित 'मिसेज़ इंटरनेशनल ग्लोबल 2026' में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

: मलेशिया में आयोजित 'मिसेज़ इंटरनेशनल ग्लोबल 2026' में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

महिलाओं की रामलीला में पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल, भजनों से राममय हुआ माहौल

: महिलाओं की रामलीला में पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल, भजनों से राममय हुआ माहौल

टैगोर थिएटर में हुआ 'मुबारकां नॉर्थ इंडियन स्टार 2026' का ग्रैंड फिनाले

: टैगोर थिएटर में हुआ 'मुबारकां नॉर्थ इंडियन स्टार 2026' का ग्रैंड फिनाले

नई आध्यात्मिक पेशकश : राजनीति से दूरी बनाकर सूफी गायकी पर लौटे पद्मश्री हंसराज हंस, लॉन्च किया 'ओहदियां खेडा'

: नई आध्यात्मिक पेशकश : राजनीति से दूरी बनाकर सूफी गायकी पर लौटे पद्मश्री हंसराज हंस, लॉन्च किया 'ओहदियां खेडा'

पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल

: पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल

आध्यात्मिक गायन ईश्वरीय देन- गजेंद्र फोगाट

: आध्यात्मिक गायन ईश्वरीय देन- गजेंद्र फोगाट

सी.जी.सी मोहाली में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर में जैस्मीन सैंडलस ने लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया, 14000+ लोग हुए शामिल

: सी.जी.सी मोहाली में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर में जैस्मीन सैंडलस ने लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया, 14000+ लोग हुए शामिल

इफ्फी ओटीटी जूरी ने आजादी, विविधतापूर्ण सामग्री और कहानी कहने के प्रतिभाशाली नवीन युग को रेखांकित किया

: इफ्फी ओटीटी जूरी ने आजादी, विविधतापूर्ण सामग्री और कहानी कहने के प्रतिभाशाली नवीन युग को रेखांकित किया

सेंट्रल लाइब्रेरी सेक्टर 17 चंडीगढ़ में कैंसर अवेयरनेस पर बनी फिल्म का प्रदर्शन

: सेंट्रल लाइब्रेरी सेक्टर 17 चंडीगढ़ में कैंसर अवेयरनेस पर बनी फिल्म का प्रदर्शन

X