चंडीगढ़, टैगोर थिएटर में आयोजित 'मिस्टर सीनियर, मिसेज सीनियर और मिस/मिस्टर मुबारकां नॉर्थ इंडियन स्टार 2026' के ग्रैंड फिनाले में उत्तर भारत के करीब 70 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन अमर वर्मा ने किया, जबकि प्रतिभागियों को पेशेवर मॉडल एवं अभिनेत्री सोनाली शर्मा ने ग्रूमिंग दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग से सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1 जसवंत सिंह रहे, जिन्होंने मिस्टर सीनियर नॉर्थ इंडियन स्टार 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने पेजेंट सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और आत्म-अभिव्यक्ति को भी प्रोत्साहित करती हैं।
ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता दिशांत गुलिया सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुए। फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े कई विशेषज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रतिभा, फैशन और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का संगम देखने को मिला। समापन पर प्रतिभागियों के प्रदर्शन को दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा।