Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

मनोरंजन

पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल

Updated on Tuesday, June 16, 2026 00:01 AM IST

चंडीगढ़: सोमवार को होटल नोवोटेल में भव्य कार्यक्रम में पंजाबी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का टीजर लॉन्च हुआ; इन दिनों यह फिल्म खास चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीज़र लॉन्च होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री शहनाज़ गिल की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी।

सोमवार को जय रंधावा, शहनाज़ गिल, सौरभ सचदेवा, अंजुम बतरा, निर्मल निम्मा,धीरज रत्तन सहित फ़िल्म मेकर अरविंदर सिंह खैरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि एक्शन, रोमांस और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म की कहानी सच्चे प्यार और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई है। फिल्म में जय रंधावा ‘निम्मा’ और शहनाज़ गिल ‘नाज़िमा’ के किरदार में दिखाई देंगे। निर्माण के शुरुआती दौर से ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाली इस फिल्म के लिए जय रंधावा ने विशेष शारीरिक परिवर्तन और कड़ी ट्रेनिंग की है, ताकि अपने किरदार को पूरी तरह जीवंत बना सकें।

फिल्म के एक खतरनाक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान जय रंधावा दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं, जो उनके काम के प्रति समर्पण और जुनून को दर्शाता है। इसके बावजूद उन्होंने पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की।

भव्य सेटअप और बड़े कैनवास पर बनाई गई इस फिल्म की शूटिंग पंजाब के विभिन्न हिस्सों के अलावा राजस्थान के कई खूबसूरत स्थानों पर भी की गई है। वर्ष 2025 में रिलीज हुई फिल्म Badnaam के बाद यह वर्ष 2026 में जय रंधावा की पहली पंजाबी फिल्म होगी।

24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही ‘इश्कनामा’ के टीज़र को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म से दर्शकों और उद्योग जगत को काफी उम्मीदें हैं। रोमांस, संगीत और दमदार एक्शन का मिश्रण लिए यह फिल्म पंजाबी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खास सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में हीर और नवाब की मुलाकात: क्या दूरी उनकी प्रेम कहानी को खत्म कर देगी?

: चंडीगढ़ में हीर और नवाब की मुलाकात: क्या दूरी उनकी प्रेम कहानी को खत्म कर देगी?

मलेशिया में आयोजित 'मिसेज़ इंटरनेशनल ग्लोबल 2026' में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

: मलेशिया में आयोजित 'मिसेज़ इंटरनेशनल ग्लोबल 2026' में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

महिलाओं की रामलीला में पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल, भजनों से राममय हुआ माहौल

: महिलाओं की रामलीला में पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल, भजनों से राममय हुआ माहौल

सामाजिक ताने-बाने के करीब पंजाबी फिल्म ‘इश्क़ परिंदे’ 10 अगस्त को ओटीटी पर होगी रिलीज

: सामाजिक ताने-बाने के करीब पंजाबी फिल्म ‘इश्क़ परिंदे’ 10 अगस्त को ओटीटी पर होगी रिलीज

टैगोर थिएटर में हुआ 'मुबारकां नॉर्थ इंडियन स्टार 2026' का ग्रैंड फिनाले

: टैगोर थिएटर में हुआ 'मुबारकां नॉर्थ इंडियन स्टार 2026' का ग्रैंड फिनाले

नई आध्यात्मिक पेशकश : राजनीति से दूरी बनाकर सूफी गायकी पर लौटे पद्मश्री हंसराज हंस, लॉन्च किया 'ओहदियां खेडा'

: नई आध्यात्मिक पेशकश : राजनीति से दूरी बनाकर सूफी गायकी पर लौटे पद्मश्री हंसराज हंस, लॉन्च किया 'ओहदियां खेडा'

आध्यात्मिक गायन ईश्वरीय देन- गजेंद्र फोगाट

: आध्यात्मिक गायन ईश्वरीय देन- गजेंद्र फोगाट

सी.जी.सी मोहाली में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर में जैस्मीन सैंडलस ने लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया, 14000+ लोग हुए शामिल

: सी.जी.सी मोहाली में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर में जैस्मीन सैंडलस ने लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया, 14000+ लोग हुए शामिल

इफ्फी ओटीटी जूरी ने आजादी, विविधतापूर्ण सामग्री और कहानी कहने के प्रतिभाशाली नवीन युग को रेखांकित किया

: इफ्फी ओटीटी जूरी ने आजादी, विविधतापूर्ण सामग्री और कहानी कहने के प्रतिभाशाली नवीन युग को रेखांकित किया

सेंट्रल लाइब्रेरी सेक्टर 17 चंडीगढ़ में कैंसर अवेयरनेस पर बनी फिल्म का प्रदर्शन

: सेंट्रल लाइब्रेरी सेक्टर 17 चंडीगढ़ में कैंसर अवेयरनेस पर बनी फिल्म का प्रदर्शन

X