Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• छठ महापर्व पर नगर निगम की पहल : शहर में 27 जगहों पर छठ पूजा के इंतजाम • राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने छठ पूजा पर दिया सूर्य को अर्घ्य, बिहार फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य समारोह • बड़हेड़ी में सेवा शिविर, आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड के लिए उमड़े लोग : बबीता पठानिया ने किया आयोजन, पूर्व मेयर अरुण सूद की रही विशेष मौजूदगी • अम्बाला मण्डल से दीपावली और छठ पर्व के दौरान 19.50 लाख यात्रियों ने की रेल यात्रा, पूर्वी राज्यों के लिए चले विशेष ट्रेनों के फेरे • शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने छठ पूजा पर दिया सूर्य को अर्घ्य, बिहार फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य समारोह

Updated on Sunday, November 15, 2026 23:02 PM IST

चंडीगढ़: (प्रोसन बर्मन) लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के प्रतीक महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बिहार फाउंडेशन, पंजाब एवं चंडीगढ़ सेंटर की ओर से सेक्टर-52, चंडीगढ़ में भव्य छठ पूजा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह ने समारोह की अगुवाई की और आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार फाउंडेशन का प्रयास चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में रह रहे बिहार एवं पूर्वांचल के लोगों को अपनी जड़ों, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं से जोड़े रखना है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में चंडीगढ़ पुलिस के डीआईजी राजीव रंजन सिंह, पंजाब के स्पेशल डीजीपी अमित प्रसाद (आईपीएस) और राजीव गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, पटियाला के कुलपति जय शंकर सिंह, आचार्य मनीष सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन के सदस्य देवेंद्र सिंह गुड्डू, नीरज सिंह, पल्लव कुमार, सुबोध कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने संबोधन में कहा, "छठ पूजा भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का अत्यंत पवित्र पर्व है। यह हमें प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखने की प्रेरणा देता है। इस पर्व में निहित अनुशासन, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक एकता के संदेश को हमें अपने जीवन में भी अपनाना चाहिए।"

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है, जिसमें नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की विशेष धार्मिक मान्यता है। इस पर्व की सबसे विशिष्ट परंपरा अस्त होते और उगते सूर्य, दोनों को अर्घ्य अर्पित करना है। यह जीवन में संतुलन, त्याग, तपस्या, संयम और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश देता है। व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कठिन उपवास रखते हैं।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन ने अपनी मधुर सांगीतिक प्रस्तुति से समां बांधा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य और भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया।

Have something to say? Post your comment
छठ महापर्व पर नगर निगम की पहल : शहर में 27 जगहों पर छठ पूजा के इंतजाम

: छठ महापर्व पर नगर निगम की पहल : शहर में 27 जगहों पर छठ पूजा के इंतजाम

बड़हेड़ी में सेवा शिविर, आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड के लिए उमड़े लोग : बबीता पठानिया ने किया आयोजन, पूर्व मेयर अरुण सूद की रही विशेष मौजूदगी

: बड़हेड़ी में सेवा शिविर, आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड के लिए उमड़े लोग : बबीता पठानिया ने किया आयोजन, पूर्व मेयर अरुण सूद की रही विशेष मौजूदगी

शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

X