Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• छठ महापर्व पर नगर निगम की पहल : शहर में 27 जगहों पर छठ पूजा के इंतजाम • राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने छठ पूजा पर दिया सूर्य को अर्घ्य, बिहार फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य समारोह • बड़हेड़ी में सेवा शिविर, आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड के लिए उमड़े लोग : बबीता पठानिया ने किया आयोजन, पूर्व मेयर अरुण सूद की रही विशेष मौजूदगी • अम्बाला मण्डल से दीपावली और छठ पर्व के दौरान 19.50 लाख यात्रियों ने की रेल यात्रा, पूर्वी राज्यों के लिए चले विशेष ट्रेनों के फेरे • शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़

छठ महापर्व पर नगर निगम की पहल : शहर में 27 जगहों पर छठ पूजा के इंतजाम

Updated on Sunday, November 15, 2026 23:04 PM IST

चंडीगढ़, ( प्रोसन बर्मन ) चंडीगढ़ में पूर्वांचल समुदाय के लोगों को छठ महापर्व मनाने के लिए इस बार घरों के नजदीक ही सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। नगर निगम ने रविवार को शहर के 27 स्थानों पर स्वच्छ छठ पूजा का आयोजन किया। इसके लिए 50 लाख रुपये का बजट रखा गया। निगम की इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर होने वाली भीड़ को कम करना भी था।

नगर निगम की ओर से तीन प्रमुख आयोजन खुड्डा लाहौरा स्थित श्री राम शरणम आश्रम के पास, मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी ग्रीन बेल्ट और मौली जागरां पार्ट-2 के सुंदर नगर में किए गए।


बुजुर्गों और महिलाओं को घर के पास मिली सुविधा
मेयर सौरभ जोशी खुड्डा लाहौरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार निगम ने शहरभर में बड़े स्तर पर आयोजन की विशेष पहल की है। इसका विशेष लाभ बुजुर्गों और कठिन व्रत रखने वाली महिलाओं को मिलेगा। उन्हें पूजा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और सेक्टर-42 न्यू लेक पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।

मेयर ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, भक्ति, प्रकृति की उपासना और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को घरों के नजदीक सुविधाएं उपलब्ध करवाना निगम की सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान और नागरिक सुविधाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
तीनों प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने मौली जागरां पार्ट-2 के सुंदर नगर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने छठ पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निगम ने शहरभर में आयोजन किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुविधाजनक और सम्मानजनक तरीके से पर्व मना सकें। उन्होंने आयोजन में स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी की सराहना की।

डिप्टी मेयर एवं क्षेत्रीय पार्षद सुमन शर्मा ने मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

तीनों प्रमुख स्थलों पर बिहार के भोजपुरी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इससे आयोजन में पारंपरिक रंग और उत्साह देखने को मिला।
जीरो वेस्ट आयोजन पर रहा जोर
नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस बार जीरो वेस्ट और स्वच्छ छठ पूजा की अवधारणा अपनाई। इसके तहत सफाई, कचरे के उचित प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। निगम ने इस पहल के माध्यम से शहर की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने और सामुदायिक भागीदारी मजबूत करने का प्रयास किया।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने छठ पूजा पर दिया सूर्य को अर्घ्य, बिहार फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य समारोह

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने छठ पूजा पर दिया सूर्य को अर्घ्य, बिहार फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य समारोह

बड़हेड़ी में सेवा शिविर, आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड के लिए उमड़े लोग : बबीता पठानिया ने किया आयोजन, पूर्व मेयर अरुण सूद की रही विशेष मौजूदगी

: बड़हेड़ी में सेवा शिविर, आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड के लिए उमड़े लोग : बबीता पठानिया ने किया आयोजन, पूर्व मेयर अरुण सूद की रही विशेष मौजूदगी

शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

X