Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• अम्बाला मण्डल से दीपावली और छठ पर्व के दौरान 19.50 लाख यात्रियों ने की रेल यात्रा, पूर्वी राज्यों के लिए चले विशेष ट्रेनों के फेरे • शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

हरियाणा

अम्बाला मण्डल से दीपावली और छठ पर्व के दौरान 19.50 लाख यात्रियों ने की रेल यात्रा, पूर्वी राज्यों के लिए चले विशेष ट्रेनों के फेरे

Updated on Saturday, November 14, 2026 18:00 PM IST

अम्बाला/चंडीगढ़, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी उछाल दर्ज किया गया है। त्योहारी सीजन के दौरान मण्डल के विभिन्न स्टेशनों से कुल 19.50 लाख यात्रियों ने रेल यात्रा की। इनमें से लगभग 5.20 लाख यात्री ऐसे थे जो उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाले थे। विशेष गाड़ियों के संचालन से इस दौरान प्रतिदिन लगभग 40,000 अतिरिक्त यात्रियों ने अपनी यात्रा सुगम बनाई।
त्योहारों के समय यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुगम रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। मण्डल रेल प्रशासन के अनुसार, 13 नवंबर तक अम्बाला मण्डल के विभिन्न स्टेशनों से कुल 67 ओरिजिनेटिंग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 51 ट्रिप सफलतापूर्वक संचालित किए जा चुके हैं और 16 ट्रिप शेष हैं। इन विशेष ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से चंडीगढ़ (CDG), बठिंडा (BTI), अम्बाला छावनी (UMB), सरहिंद (SIR) एवं सहारनपुर (SRE) स्टेशनों से किया गया।
पासिंग स्पेशल ट्रेनों का भी रहा व्यापक संचालन
ओरिजिनेटिंग ट्रेनों के अलावा अम्बाला मण्डल से होकर गुजरने वाली (पासिंग) विशेष ट्रेनों के संचालन के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मण्डल से गुजरने वाली 25 विशेष ट्रेनों के कुल 189 ट्रिप निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 150 ट्रिप संचालित हो चुके हैं और 39 ट्रिप शेष हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशनों पर भीड़ के सुचारु प्रबंधन और रेल परिचालन की सतत मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मुस्तैद रखा गया था, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अम्बाला मण्डल रेल प्रशासन ने दोहराया है कि वह यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X