Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

खेल

संजय टंडन ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से की मुलाकात

संजय टंडन ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से की मुलाकात

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के फाउंडर प्रेसिडेंट और बीसीसीआई (डब्ल्यूपीएल) की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन ने सोमवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की। इस अवसर पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

मिनर्वा अकादमी एफसी ने एआईएफएफ एलीट यूथ लीग में कॉर्बेट एफसी पर दर्ज की दोहरी जीत

मिनर्वा अकादमी एफसी ने एआईएफएफ एलीट यूथ लीग में कॉर्बेट एफसी पर दर्ज की दोहरी जीत

मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब ने नए साल की शुरुआत जीत के साथ करते हुए एआईएफएफ एलीट यूथ लीग मुकाबले में कॉर्बेट एफसी को 3–1 से हराया। अनुशासित और संयमित प्रदर्शन के दम पर मिनर्वा ने पूरे अंक हासिल किए और ग्रुप तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।
मैच की शुरुआत से ही मिनर्वा ने अपना दबदबा कायम किया और तीसरे ही मिनट में बढ़त हासिल कर ली। राज ने शानदार आक्रमण का फायदा उठाते हुए सटीक फिनिश के साथ टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

2025: भारतीय खेलों का निर्णायक क्षण : राहुल बोस, रग्बी इंडिया के अध्यक्ष हैं और पूर्व अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी

2025: भारतीय खेलों का निर्णायक क्षण : राहुल बोस, रग्बी इंडिया के अध्यक्ष हैं और पूर्व अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी

2025 भारत के खेलों के लिए एक निर्णायक वर्ष साबित हुआ। यह साल सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतने के लिए महत्वपूर्ण नहीं था, बल्कि इसलिए भी खास रहा क्योंकि भारत के खेल तंत्र में बड़े बदलाव शुरू हुए। सरकार और निजी क्षेत्र ने खेलों में निवेश बढ़ाया, नई नीतियां बनाई गई और खेल सुविधाओं का विस्तार किया गया। अब इन कदमों को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि भारत खेलों में मज़बूत और सफल राष्ट्र बन सके। इस साल सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी (एनएसपी) 2025 को मंजूरी दी। यह नीति भारतीय खेलों के लिए एक लंबी अवधि की सोच और बेहतर अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन का लक्ष्य तय करती है। 

स्टेट फुटबॉल: संधू एफसी ने जीता अंडर-13 कैटेगरी का खिताब

स्टेट फुटबॉल: संधू एफसी ने जीता अंडर-13 कैटेगरी का खिताब

चंडीगढ़ यूथ फुटबॉल लीग फॉर स्टेट चैम्पियनशिप में संधू एफसी ने बॉयज अंडर-13 कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया। सेक्टर-46 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में संधू एफसी ने सैफ्रन एरोज एफसी को 1-0 से शिकस्त दी। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल 23वें मिनट में दिवयुग सिंह ने दागा। इसी गोल के साथ संधू एफसी ने बढ़त बना ली, जिसे अंत तक बरकरार रखते हुए टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। दिवयुग सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन (सीएफए) के प्रेसिडेंट केपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मेजर वड़ैच, जगजीत सिंह, हर्षवर्धन समेत छह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

मेजर वड़ैच, जगजीत सिंह, हर्षवर्धन समेत छह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

मेजर एआरएस वड़ैच, रिटायर्ड (लीजेंड ऑर्डर), कांस्टेबल जगजीत सिंह (चेतक), हर्ष वर्धन पाल सिंह ग्रेवाल (अफ्ताब), सीनियर कांस्टेबल देविंदर सिंह (जूलियट), सीनियर कांस्टेबल अमित कुमार (शक्ति) और कांस्टेबल चंद्रशेखर आज़ाद (प्रिंस) ने टेंट पेगिंग रीजनल इक्वेस्ट्रियन लीग (आरईएल) से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह लीग चंडीगढ़ इक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन (सीईए) द्वारा इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएफआई) के अधीन शुक्रवार रात चंडीगढ़ पोलो क्लब ग्राउंड्स में आयोजित की गई। 

चार चंडीगढ़ खिलाड़ी दौड़ में, टंडन गुरुवार को दिल्ली में डब्ल्यूपीएल मीटिंग और ऑक्शन के लिए रवाना

चार चंडीगढ़ खिलाड़ी दौड़ में, टंडन गुरुवार को दिल्ली में डब्ल्यूपीएल मीटिंग और ऑक्शन के लिए रवाना

चंडीगढ़: विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन दिल्ली रवाना हुए, जहां काउंसिल की पहली बार बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन डब्ल्यूपीएल ऑक्शन भी होने जा रहा है। टंडन इस बैठक में लीग की रणनीतिक दिशा और गवर्नेंस ढांचे से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Back Page 2
X