Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

खेल

मेजर वड़ैच, जगजीत सिंह, हर्षवर्धन समेत छह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

Updated on Sunday, December 21, 2025 10:44 AM IST

चंडीगढ़, मेजर एआरएस वड़ैच, रिटायर्ड (लीजेंड ऑर्डर), कांस्टेबल जगजीत सिंह (चेतक), हर्ष वर्धन पाल सिंह ग्रेवाल (अफ्ताब), सीनियर कांस्टेबल देविंदर सिंह (जूलियट), सीनियर कांस्टेबल अमित कुमार (शक्ति) और कांस्टेबल चंद्रशेखर आज़ाद (प्रिंस) ने टेंट पेगिंग रीजनल इक्वेस्ट्रियन लीग (आरईएल) से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह लीग चंडीगढ़ इक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन (सीईए) द्वारा इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएफआई) के अधीन शुक्रवार रात चंडीगढ़ पोलो क्लब ग्राउंड्स में आयोजित की गई। चंडीगढ़ शहर ने भारतीय घुड़सवारी खेलों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण देखा, जब 18 और 19 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ पोलो क्लब ग्राउंड्स में पहली नाइट टेंट पेगिंग रीजनल इक्वेस्ट्रियन लीग का सफल आयोजन हुआ। चयनित यूटी टीम 5-15 जनवरी तक भोंडसी (गुरुग्राम) में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

चंडीगढ़ इक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस, 61 कैवेलरी (भारतीय सेना), चंडीगढ़ पोलो क्लब सहित विभिन्न संस्थानों से कुल 15 सवारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन फ्लड लाइट्स के बीच किया गया।

नाइट फॉर्मेट में आयोजित इस अनोखी प्रतियोगिता ने पारंपरिक घुड़सवारी खेलों को नया आयाम दिया और बड़ी संख्या में इक्वेस्ट्रियन खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता ईएफआई द्वारा नियुक्त जूरी कर्नल सीएस सोहल और डॉ. तेज चंद की निगरानी में संपन्न हुई। लीग में टेंट पेगिंग लांस, लांस एंड पेग, स्वॉर्ड और स्वॉर्ड एंड लेमन जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिनमें सवारों की गति, सटीकता और घुड़सवारी कौशल देखने को मिला।

शाम का समापन चंडीगढ़ पोलो क्लब की घरेलू टीमों के बीच खेले गए एक रोमांचक प्रदर्शनी पोलो मैच के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

: केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

: यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

: इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

: शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

: महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

: पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

: शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

X