चंडीगढ़: यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के फाउंडर प्रेसिडेंट और बीसीसीआई (डब्ल्यूपीएल) की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन ने सोमवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की। इस अवसर पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संजय टंडन ने “ फ्रम ऐफिलेशन टूवर्ड्स एक्सीलेंस - यूटीसीए, चंडीगढ़ “(2019–2025)” नामक विशेष रूप से तैयार की गई पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक बीसीसीआई से ऐफिलेशन के बाद बीते छह वर्षों में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाती है और बीते छह वर्षों में चंडीगढ़ में क्रिकेट के निरंतर विकास को उजागर करती है।
संजय टंडन ने यूटीसीए के लिए इंडोर क्रिकेट सुविधा को मंज़ूरी देने पर बीसीसीआई का आभार व्यक्त किया, जिसका कार्य बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा, बैठक के दौरान बीसीसीआई ने यूटीसीए को एक और सुपर सॉपर और ग्राउंड कवर प्रदान करने की भी स्वीकृति दी, जिससे यूटीसीए के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती मिलेगी ।