Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

खेल

स्टेट फुटबॉल: संधू एफसी ने जीता अंडर-13 कैटेगरी का खिताब

Updated on Monday, December 29, 2025 22:48 PM IST

चंडीगढ़, चंडीगढ़ यूथ फुटबॉल लीग फॉर स्टेट चैम्पियनशिप में संधू एफसी ने बॉयज अंडर-13 कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया। सेक्टर-46 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में संधू एफसी ने सैफ्रन एरोज एफसी को 1-0 से शिकस्त दी। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल 23वें मिनट में दिवयुग सिंह ने दागा। इसी गोल के साथ संधू एफसी ने बढ़त बना ली, जिसे अंत तक बरकरार रखते हुए टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। दिवयुग सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन (सीएफए) के प्रेसिडेंट केपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शुरुआती 20 मिनट तक दोनों ओर से गोल के मौके बने, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में सैफ्रन एरोज ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, हालांकि संधू एफसी की मजबूत डिफेंस के आगे वे गोल नहीं कर सके।
संधू एफसी के स्ट्राइकर दिवयुग संधू को टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 16 गोल किए, जिसमें तीन हैट्रिक शामिल रहीं। फाइनल का निर्णायक गोल भी उन्हीं के नाम रहा। संधू एफसी के बिद्याराज को बेस्ट डिफेंडर जबकि निखिल को बेस्ट गोलकीपर का खिताब दिया गया।
इस कैटेगरी में तीसरा स्थान द हिमालयन एफसी के नाम रहा। उन्होंने विवेक एफसी को 2-0 से हराया। तपिश ने 20वें और 27वें मिनट में दो गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। विवेक एफसी को चौथा स्थान मिला।
इससे पहले सेमीफाइनल में संधू एफसी ने द हिमालयन एफसी को 2-0 से मात दी। संतोष ने 18वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि अभिदाश ने 22वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। दूसरे सेमीफाइनल में सैफ्रन एरोज ने विवेक हाई स्कूल को 2-0 से हराया, जहां हरनूर ने चौथे और 10वें मिनट में दो गोल दागे।

Have something to say? Post your comment
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

: केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

: यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

: इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

: शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

: महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

: पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

: शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

X