चंडीगढ़: विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन दिल्ली रवाना हुए, जहां काउंसिल की पहली बार बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन डब्ल्यूपीएल ऑक्शन भी होने जा रहा है। टंडन इस बैठक में लीग की रणनीतिक दिशा और गवर्नेंस ढांचे से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
शाम को वे ऑक्शन स्थल पर भी शामिल होंगे, जहां टीमें आगामी सीजन के लिए अपने खिलाड़ी चुनेंगी।
पांचों फ्रेंचाइजी — दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स कुल 277 खिलाड़ियों (जिसमें 194 भारतीय हैं) के बड़े पूल से अपनी टीम बनाएंगी। इस बार चंडीगढ़ के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी ऑक्शन में शामिल हैं।