Sunday, 08 November 2026
BREAKING
• मधुमेह के हर पांच में से एक मरीज में रेटिना की बीमारी का खतरा; समय पर जांच से 90% से अधिक अंधता रोकी जा सकती है • सीएजी ने टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर चौथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया • मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर, प्रशासक कटारिया ने रखी आधारशिला • भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : रामदास आठवले • मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विपक्ष के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पलटवार • चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने स्मॉल फ्लैट्स एवं एआरएचसी के लाइसेंसधारकों को राहत देने और जीपीए हस्तांतरण नीति पुनः लागू करने को मंजूरी दी • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह • छठ पूजा के लिए कॉलोनियों और गांवों में होंगे पुख्ता इंतजाम • राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया 29वें सीआईआई चंडीगढ़ मेले का उद्घाटन; 250 से अधिक प्रदर्शक ले रहे हिस्सा, 2 नवंबर तक चलेगा मेला • हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

राष्ट्रीय

तीसरे वर्ष भी सफल रही संस्कृत टोल परीक्षा, प्राचीन शिक्षा परंपरा को नया जीवन

Updated on Saturday, December 20, 2025 22:30 PM IST

कोलकाता: लंबे समय से बंद पड़ी बंगाल की पारंपरिक संस्कृत टोल परीक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित करने की दिशा में श्री श्री ओंकारनाथदेव वैदिक विद्यापीठ की पहल अब ठोस रूप लेती दिख रही है। लगातार तीसरे वर्ष इस प्रतिष्ठान ने सफलतापूर्वक संस्कृत टोल परीक्षा का आयोजन कर यह साबित किया है कि शास्त्रीय शिक्षा के प्रति रुचि आज भी समाप्त नहीं हुई है। शिक्षाविदों के अनुसार, यह प्रयास संस्कृत शिक्षा के पुनरुत्थान की दिशा में एक अहम कदम है।
20 और 21 दिसंबर को महामिलन मठ में आयोजित इस परीक्षा में पश्चिम बंगाल के विभिन्न टोल, चतुष्पाठी, स्कूल और कॉलेजों से लगभग दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए डॉ. सुरेश कुमार बनर्जी, पूर्व वाइस प्रिंसिपल, श्री सीताराम वैदिक आदर्श संस्कृत महाविद्यालय ने कहा कि वर्षों बाद टोल परीक्षा के प्रति छात्रों का यह उत्साह भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
विद्यापीठ के पदाधिकारियों के अनुसार, यह संपूर्ण पहल ठाकुर सीतारामदास ओंकारनाथदेव के आदर्श वाक्य— “भूतले संस्कृत भाषा का हो प्रचार”—से प्रेरित है। उद्देश्य केवल परीक्षा आयोजित करना नहीं, बल्कि पारंपरिक संस्कृत शिक्षा को संस्थागत मान्यता और निरंतरता प्रदान करना है। इसी क्रम में विद्यापीठ के वैदिक गुरुकुल में संस्कृत अध्ययन के साथ-साथ ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद—चारों वेदों का विधिवत अध्ययन भी प्रारंभ किया गया है।
इस दूरदर्शी योजना की नींव अतीत में अखिल भारत जयगुरु संप्रदाय के तत्कालीन सर्वोच्च आचार्य किंकर महिमानंद के मार्गदर्शन में रखी गई थी। पद्मश्री डॉ. रमरणजन मुखोपाध्याय, डॉ. गोपाल मित्र, आचार्य ध्यानेश नारायण चक्रवर्ती और पंडित नित्यानंद स्मृतितीर्थ जैसे विद्वानों ने इस पहल को दिशा दी। वर्तमान में संप्रदाय के सर्वोच्च आचार्य किंकर बिट्ठल रामानुज की प्रेरणा तथा विद्यापीठ के सेक्रेटरी और डायरेक्टर डॉ. शोभन कुमार भट्टाचार्य के नेतृत्व में यह प्रयास और अधिक सशक्त हुआ है।
इस वर्ष की परीक्षा में वेद, व्याकरण और संस्कृत साहित्य सहित कुल आठ विषयों का मूल्यांकन किया गया। साधनचंद्र महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर शुभदीप मुखोपाध्याय मानद ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों के लिए भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था भी की गई थी।
परीक्षा के सफल आयोजन में विद्यापीठ के आचार्य अर्घ्य चक्रवर्ती, जन्मेजय आचार्य, अभिनंदन रे, रमन सिंह राय, डॉ. चंद्रबली गोस्वामी और डॉ. गंगाराणी साहू की विशेष भूमिका रही।
शिक्षा जगत का मानना है कि प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के बीच सेतु निर्माण का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कृत भाषा और साहित्य को फिर से प्रासंगिक बनाने में निर्णायक सिद्ध हो सकता है।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

2029 तक देश से जड़ से उखड़ेगा नशे का व्यापार : अमित शाह

: 2029 तक देश से जड़ से उखड़ेगा नशे का व्यापार : अमित शाह

X