Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

स्वास्थ्य

यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक ने चंडीगढ़ में खेल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया

Updated on Monday, January 05, 2026 23:43 PM IST

चंडीगढ़, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने आज शहर में खेल एवं स्वास्थ्य अवसंरचना की समीक्षा के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा किया। प्रशासक ने सर्वप्रथम चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव  एच. राजेश प्रसाद के साथ सेक्टर-8 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्विमिंग पूल, शतरंज केंद्र और बैडमिंटन हॉल का अवलोकन किया तथा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से विकसित सटीक बॉल खेल ‘बोच्चिया’ का भी अवलोकन किया। उन्होंने शतरंज एवं बोच्चिया खिलाड़ियों से संवाद किया और परिसर में उपलब्ध समावेशी खेल सुविधाओं की सराहना की।

इस अवसर पर खेल सचिव  प्रेरणा पुरी, खेल निदेशक  सौरभ कुमार अरोड़ा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 इसके पश्चात प्रशासक एवं मुख्य सचिव ने संयुक्त रूप से सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं का दौरा किया, जहाँ उनका स्वागत गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं के अध्यक्ष  सुखजिंदर सिंह बहल ने किया। इस अवसर पर प्रशासक एवं मुख्य सचिव को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

 प्रशासक ने चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव  एच. राजेश प्रसाद, आईएएस, तथा गृह सचिव-सह-स्वास्थ्य सचिव  मनदीप सिंह बराड़, आईएएस, के साथ सेक्टर-48 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया। चिकित्सकों ने बताया कि 100 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में वर्तमान में 54 बिस्तर भरे हुए हैं।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने प्रशासक को प्रमुख वार्डों एवं सुविधाओं के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने जनरल ओपीडी, प्रयोगशाला, टीकाकरण कक्ष एवं फार्मेसी का निरीक्षण किया तथा क्षयरोग एवं श्वसन रोग विभाग का भी दौरा किया, जिसमें टीबी वार्ड एवं मल्टी-ड्रग रेज़िस्टेंट (MDR) कक्ष शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी, मनोरोग एवं नशामुक्ति वार्डों, आइसोलेशन एवं ब्रैकीथेरेपी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों, स्टाफ एवं मरीजों से संवाद किया।

इसके बाद प्रशासक ने स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) का दौरा किया, जहाँ उन्होंने नए ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त चिकित्सा अधीक्षक एवं नए ओपीडी के प्रभारी डॉ. महेश देवनानी ने उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। प्रशासक ने फिजियोथेरेपी विभाग का भी दौरा किया, जहाँ उन्हें रीढ़, कूल्हे एवं घुटने से संबंधित रोगों के लिए उन्नत डिजिटल विश्लेषण एवं उपचार सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने एनएसएस सारथी स्वयंसेवकों से भी संवाद किया और समाज के प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा की सराहना की।

अंत में, प्रशासक ने PGIMER के ओरल हेल्थ साइंसेज़ (डेंटल) ओपीडी में ओरल स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

Have something to say? Post your comment
भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली

: भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली

मधुमेह के हर पांच में से एक मरीज में रेटिना की बीमारी का खतरा; समय पर जांच से 90% से अधिक अंधता रोकी जा सकती है

: मधुमेह के हर पांच में से एक मरीज में रेटिना की बीमारी का खतरा; समय पर जांच से 90% से अधिक अंधता रोकी जा सकती है

फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता

: फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता

पीजीआई के प्रो. अक्षय कुमार सक्सेना को अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की मानद फेलोशिप

: पीजीआई के प्रो. अक्षय कुमार सक्सेना को अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की मानद फेलोशिप

होमी भाभा कैंसर अस्पताल ने उत्तर भारत के 1,000 परिवारों का मूल्यांकन किया

: होमी भाभा कैंसर अस्पताल ने उत्तर भारत के 1,000 परिवारों का मूल्यांकन किया

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीजीआई विशेषज्ञ की चेतावनी : युवाओं में तेजी से बढ़ रही वेपिंग की जानलेवा लत

: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीजीआई विशेषज्ञ की चेतावनी : युवाओं में तेजी से बढ़ रही वेपिंग की जानलेवा लत

फोर्टिस मोहाली और रोटरी क्लब ने पूरी की 800वीं जीवन-रक्षक हार्ट सर्जरी, दिहाड़ी मजदूर के बेटे को मिला नया जीवन

: फोर्टिस मोहाली और रोटरी क्लब ने पूरी की 800वीं जीवन-रक्षक हार्ट सर्जरी, दिहाड़ी मजदूर के बेटे को मिला नया जीवन

दवाओं से बेअसर हाई बीपी पर पीजीआई की बड़ी कामयाबी, पहली बार रीनल डिनर्वेशन सफल

: दवाओं से बेअसर हाई बीपी पर पीजीआई की बड़ी कामयाबी, पहली बार रीनल डिनर्वेशन सफल

अब विश्वस्तरीय रोबोटिक नी सर्जरी में आयी क्रांति- लिगामेंट बचाने से नया घुटना : डॉ अतुल मल्होत्रा

: अब विश्वस्तरीय रोबोटिक नी सर्जरी में आयी क्रांति- लिगामेंट बचाने से नया घुटना : डॉ अतुल मल्होत्रा

पारस हेल्थ पंचकूला में आखिरी स्टेज पेट के कैंसर में हाई-रिस्क गैस्ट्रो-कोलिक व्हिपल सर्जरी सफल

: पारस हेल्थ पंचकूला में आखिरी स्टेज पेट के कैंसर में हाई-रिस्क गैस्ट्रो-कोलिक व्हिपल सर्जरी सफल

X