Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

स्वास्थ्य

दवाओं से बेअसर हाई बीपी पर पीजीआई की बड़ी कामयाबी, पहली बार रीनल डिनर्वेशन सफल

Updated on Friday, January 30, 2026 00:25 AM IST

चंडीगढ़। लगातार दवाएं लेने के बावजूद नियंत्रित न हो रहे उच्च रक्तचाप के इलाज में पीजीआईएमईआर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि दर्ज की है। संस्थान के एडवांस्ड कार्डियक सेंटर में पहली बार रीनल डिनर्वेशन तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष यश पाल शर्मा की निगरानी में एडवांस्ड कार्डियक सेंटर के प्रोफेसर सौरभ मेहरोत्रा द्वारा की गई।

48 वर्षीय यह मरीज लंबे समय से अनियंत्रित उच्च रक्तचाप से पीड़ित था। उसे कई तरह की एंटी-हाइपरटेंसिव दवाएं दी जा रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उसका ब्लड प्रेशर लगातार ऊंचा बना हुआ था। मरीज को करीब दो सप्ताह तक कड़ी चिकित्सकीय निगरानी में रखते हुए सर्वोत्तम दवा उपचार दिया गया, मगर संतोषजनक नियंत्रण नहीं हो पाया।
मरीज की कम उम्र और दवाओं के प्रति कमजोर प्रतिक्रिया को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रीनल डिनर्वेशन प्रक्रिया का फैसला लिया। यह एक आधुनिक, न्यूनतम इनवेसिव और कैथेटर आधारित तकनीक है, जिसमें किडनी की धमनियों के आसपास मौजूद उन नसों को नियंत्रित किया जाता है, जो रक्तचाप बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
रीनल डिनर्वेशन, जिसे सिम्प्लिसिटी ब्लड प्रेशर प्रक्रिया के नाम से भी जाना जाता है, में किसी स्थायी इम्प्लांट की आवश्यकता नहीं होती। नियंत्रित रेडियोफ्रीक्वेंसी ऊर्जा के माध्यम से नसों की अत्यधिक सक्रियता को कम किया जाता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रण में आने में मदद मिलती है।
प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित तरीके से बिना किसी जटिलता के संपन्न हुई। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और चिकित्सकीय निगरानी में उसका रक्तचाप पहले की तुलना में बेहतर नियंत्रण में है।
इस मौके पर प्रोफेसर सौरभ मेहरोत्रा ने कहा कि रीनल डिनर्वेशन उन मरीजों के लिए एक प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है, जिनका उच्च रक्तचाप सर्वोत्तम दवा उपचार के बावजूद नियंत्रित नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि खासकर युवा मरीजों में यह तकनीक भविष्य में हृदयाघात, स्ट्रोक जैसी गंभीर जटिलताओं के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

Have something to say? Post your comment
भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली

: भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली

मधुमेह के हर पांच में से एक मरीज में रेटिना की बीमारी का खतरा; समय पर जांच से 90% से अधिक अंधता रोकी जा सकती है

: मधुमेह के हर पांच में से एक मरीज में रेटिना की बीमारी का खतरा; समय पर जांच से 90% से अधिक अंधता रोकी जा सकती है

फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता

: फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता

पीजीआई के प्रो. अक्षय कुमार सक्सेना को अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की मानद फेलोशिप

: पीजीआई के प्रो. अक्षय कुमार सक्सेना को अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की मानद फेलोशिप

होमी भाभा कैंसर अस्पताल ने उत्तर भारत के 1,000 परिवारों का मूल्यांकन किया

: होमी भाभा कैंसर अस्पताल ने उत्तर भारत के 1,000 परिवारों का मूल्यांकन किया

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीजीआई विशेषज्ञ की चेतावनी : युवाओं में तेजी से बढ़ रही वेपिंग की जानलेवा लत

: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीजीआई विशेषज्ञ की चेतावनी : युवाओं में तेजी से बढ़ रही वेपिंग की जानलेवा लत

फोर्टिस मोहाली और रोटरी क्लब ने पूरी की 800वीं जीवन-रक्षक हार्ट सर्जरी, दिहाड़ी मजदूर के बेटे को मिला नया जीवन

: फोर्टिस मोहाली और रोटरी क्लब ने पूरी की 800वीं जीवन-रक्षक हार्ट सर्जरी, दिहाड़ी मजदूर के बेटे को मिला नया जीवन

अब विश्वस्तरीय रोबोटिक नी सर्जरी में आयी क्रांति- लिगामेंट बचाने से नया घुटना : डॉ अतुल मल्होत्रा

: अब विश्वस्तरीय रोबोटिक नी सर्जरी में आयी क्रांति- लिगामेंट बचाने से नया घुटना : डॉ अतुल मल्होत्रा

पारस हेल्थ पंचकूला में आखिरी स्टेज पेट के कैंसर में हाई-रिस्क गैस्ट्रो-कोलिक व्हिपल सर्जरी सफल

: पारस हेल्थ पंचकूला में आखिरी स्टेज पेट के कैंसर में हाई-रिस्क गैस्ट्रो-कोलिक व्हिपल सर्जरी सफल

पीजीआईएमईआर में डायटेटिक्स डे 2026 मनाया गया

: पीजीआईएमईआर में डायटेटिक्स डे 2026 मनाया गया

X