Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

स्वास्थ्य

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में घुटनों की बीमारी पर बड़ा खुलासा : बिना ऑपरेशन इलाज से नी रिप्लेसमेंट से बच सकते हैं मरीज़

Updated on Tuesday, January 06, 2026 17:19 PM IST

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लिवरपूल यू के से एम सी एच;लुधियाना के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं रीजेनेरेटिव मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एन. के. अग्रवाल ने घुटनों की बढ़ती समस्याओं और उनके बिना ऑपरेशन इलाज पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. अग्रवाल पिछले 35 वर्षों से नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की 56,548 लोगों पर आधारित एक व्यापक स्टडी के अनुसार, 16 प्रतिशत लोग मस्कुलोस्केलेटल दर्दों से पीड़ित पाए गए हैं। भारत के संदर्भ में इसका अर्थ है कि हर छठा व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2036 तक भारत में हर सात में से एक व्यक्ति 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का होगा, जिनमें से 16 से 20 प्रतिशत लोगों को घुटनों की बीमारी होने की आशंका है। ऐसे में यह समस्या आने वाले वर्षों में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन सकती है।

उन्होंने घुटनों की बीमारी के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र, मोटापा और भागदौड़ भरी दिनचर्या इस समस्या को तेजी से बढ़ा रही हैं। ऐसे में बीमारी की समय रहते पहचान और सही उपचार बेहद जरूरी है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि यद्यपि नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद जटिल समस्या के मरीज लगभग 5 प्रतिशत होते हैं, लेकिन 20–25 प्रतिशत मरीजों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रीजेनरेटिव मेडिसिन आधारित एक नया उपचार प्रोटोकॉल विकसित किया है, जो घुटनों की बीमारी के मूल कारणों पर काम करता है और बिना ऑपरेशन इलाज का विकल्प प्रदान करता है।

उन्होंने कहा,
“हम अब तक इस नए प्रोटोकॉल से 150 से अधिक घुटनों का सफल इलाज कर चुके हैं। 95 प्रतिशत से अधिक मरीजों में परिणाम अत्यंत संतोषजनक रहे हैं। इलाज के बाद दर्द में स्पष्ट कमी आई है, चलने-फिरने में सुविधा हुई है और मरीजों की दैनिक जीवनशैली में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।”

डॉ. अग्रवाल के अनुसार, कई ऐसे मरीज जिन्हें पहले नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह दी गई थी, वे अब बिना सर्जरी सामान्य जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने घुटनों के दर्द को नजरअंदाज न करने की सलाह देते हुए कहा कि—

“समय पर इलाज से सूजन को नियंत्रित किया जा सकता है और घुटनों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। सही समय पर सही उपचार ही सर्जरी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।”

प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने इस नई चिकित्सा पद्धति में गहरी रुचि दिखाई और इसे भविष्य में वरिष्ठ नागरिकों एवं घुटनों के मरीजों के लिए बड़ी राहत बताया।

Readers' Comments
Yogesh kumar 1/7/2026 7:54:19 AM

Dr adress

Have something to say? Post your comment
भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली

: भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली

मधुमेह के हर पांच में से एक मरीज में रेटिना की बीमारी का खतरा; समय पर जांच से 90% से अधिक अंधता रोकी जा सकती है

: मधुमेह के हर पांच में से एक मरीज में रेटिना की बीमारी का खतरा; समय पर जांच से 90% से अधिक अंधता रोकी जा सकती है

फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता

: फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता

पीजीआई के प्रो. अक्षय कुमार सक्सेना को अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की मानद फेलोशिप

: पीजीआई के प्रो. अक्षय कुमार सक्सेना को अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की मानद फेलोशिप

होमी भाभा कैंसर अस्पताल ने उत्तर भारत के 1,000 परिवारों का मूल्यांकन किया

: होमी भाभा कैंसर अस्पताल ने उत्तर भारत के 1,000 परिवारों का मूल्यांकन किया

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीजीआई विशेषज्ञ की चेतावनी : युवाओं में तेजी से बढ़ रही वेपिंग की जानलेवा लत

: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीजीआई विशेषज्ञ की चेतावनी : युवाओं में तेजी से बढ़ रही वेपिंग की जानलेवा लत

फोर्टिस मोहाली और रोटरी क्लब ने पूरी की 800वीं जीवन-रक्षक हार्ट सर्जरी, दिहाड़ी मजदूर के बेटे को मिला नया जीवन

: फोर्टिस मोहाली और रोटरी क्लब ने पूरी की 800वीं जीवन-रक्षक हार्ट सर्जरी, दिहाड़ी मजदूर के बेटे को मिला नया जीवन

दवाओं से बेअसर हाई बीपी पर पीजीआई की बड़ी कामयाबी, पहली बार रीनल डिनर्वेशन सफल

: दवाओं से बेअसर हाई बीपी पर पीजीआई की बड़ी कामयाबी, पहली बार रीनल डिनर्वेशन सफल

अब विश्वस्तरीय रोबोटिक नी सर्जरी में आयी क्रांति- लिगामेंट बचाने से नया घुटना : डॉ अतुल मल्होत्रा

: अब विश्वस्तरीय रोबोटिक नी सर्जरी में आयी क्रांति- लिगामेंट बचाने से नया घुटना : डॉ अतुल मल्होत्रा

पारस हेल्थ पंचकूला में आखिरी स्टेज पेट के कैंसर में हाई-रिस्क गैस्ट्रो-कोलिक व्हिपल सर्जरी सफल

: पारस हेल्थ पंचकूला में आखिरी स्टेज पेट के कैंसर में हाई-रिस्क गैस्ट्रो-कोलिक व्हिपल सर्जरी सफल

X