समग्र शिक्षा, यूटी चंडीगढ़ के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए वार्षिक अंतर-विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर–7, चंडीगढ़ में किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 320 विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, क्रिकेट, साइक्लिंग, फुटबॉल, सॉफ्टबॉल थ्रो, दौड़ आदि खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न दिव्यांग श्रेणियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।