नई चेतना 4.0 : लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय अभियान का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्नपूर्णा देवी ने किया शुभारंभ
महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत काम हो रहा है : शिवराज सिंह
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में कोई बहन गरीब नहीं रहेगी, हमारी कोशिश हैं कि किसी महिला की आंखों में आंसू नहीं निकले : शिवराज सिंह
बेटियों को गलत नजर से देखने वालों की सोच बदलना है और जरूरत पड़ने पर ऐसे तत्वों को कुचलना भी होगा : शिवराज सिंह
हिंसा मुक्त गांव बनाने के लिए व्यापक जन अभियान चलेगा, महिलाओं से हिंसा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं : शिवराज सिंह
नई दिल्ली, 25 नवंबर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज “नई चेतना – पहल बदलाव की” अभियान के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। यह राष्ट्रीय अभियान लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान और डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।