शहर के सभी मंदिरों को लाइटें लगाकर किया जाएगा रोशन
कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़, 22 नवंबर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश की कई महान हस्तियां शिरकत कर रही हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में तैयार हरियाणा पवेलियन का 24 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। इसके अगले दिन 25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महाआरती में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के प्रति लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है, इस बार महोत्सव में लगभग 70 लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव चला हुआ है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मध्य प्रदेश को सहयोगी राज्य के तौर पर लिया गया है।