Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

ब्रिगेड मैदान में लगेगी विशाल गीता पाठ की सभा, साध्वी ऋतम्भरा होंगी मुख्य वक्ता

Updated on Thursday, November 27, 2025 10:03 AM IST

कोलकाता:( सौम्य चक्रवर्ती ) कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 7 दिसंबर को होने जा रहा विशाल ‘लक्ष्य-कंठ गीता पाठ’ कार्यक्रम पूरे राज्य में राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही कारणों से चर्चा का केंद्र बन गया है। गीता पाठ समिति इस वर्ष लगभग पांच लाख लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में आरएसएस की प्रख्यात ‘अग्निकन्या’ साध्वी ऋतम्भरा को आमंत्रित किया गया है, जो राम मंदिर आंदोलन और राम जन्मभूमि पुनरुद्धार अभियान में अपनी प्रमुख भूमिका के लिए जानी जाती हैं।सूत्रों के अनुसार, साध्वी ऋतम्भरा के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम, त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से करीब 2500 संतों का जमावड़ा होने वाला है।

गीता पाठ समिति ने पुष्टि की है कि इस कार्यक्रम में योगगुरु बाबा रामदेव, वृंदावन के प्रसिद्ध संत स्वामी ज्ञानानंद गिरी, तथा बाघेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और हाल ही में देश-भर में चर्चित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में साधु-संतों और आख्या-महंतों ने कई छोटी-बड़ी बैठकों की शुरुआत कर दी है।

 

उत्तर और दक्षिण बंगाल में विभिन्न अखाड़ों के महंत लगातार जनसभाएँ कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।गीता पाठ समिति के प्रमुख स्वामी प्रदीप्तानंद (कात्तिक महाराज) ने बताया कि गीता का पाठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि “हिंदू एकता, अधर्म के खिलाफ संघर्ष और असुर शक्तियों के विनाश का प्रतीक’’ है।

उनके अनुसार, “गीता आध्यात्मिक और राजनीतिक—दोनों ही स्तरों पर प्रेरणा देती है। भारतीय राष्ट्रीयता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में गीता का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। इसलिए गीता पाठ हर हिंदू का कर्तव्य है।”साध्वी ऋतम्भरा को मुख्य वक्ता बनाने के पीछे कात्तिक महाराज ने कहा, “वे एक तेजस्वी, ओजस्वी और लोकप्रिय प्रवचिका हैं। उन्होंने स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई थी।” साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल का मंच नहीं है। “हम सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित कर रहे हैं।

यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि गीता के संदेश के प्रचार और प्रसार का महाअभियान है,” उन्होंने कहा।साध्वी ऋतम्भरा ने मात्र 16 वर्ष की आयु में स्वामी परमानंद से दीक्षा ली थी और गुरु आदेश पर पूरे भारत में भ्रमण किया। वे राष्‍ट्रीय सेविका समिति—जो आरएसएस की महिला शाखा है—से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं।राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले इतनी विशाल धार्मिक सभा का आयोजन राज्य की राजनीति पर भी असर डाल सकता है। फिलहाल राज्य-भर में गीता पाठ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X