चंडीगढ़|26 नवंबर, 2025 - मिनर्वा एकेडमी के चीफ पुशर और जाने-माने उद्यमी रंजीत बजाज ने TEDxLPU में छात्रों से संवाद किया। मंच से उन्होंने साफ कहा,“अगर मैं आज जो भी हूं, उन महिलाओं की वजह से हूं जिन्होंने हर मोड़ पर मुझे संभाला और दिशा दी।”
बजाज ने बताया कि उनके जीवन में आई महिलाओं—माता, मार्गदर्शक, सहयोगी और समर्थकों, ने उनके व्यक्तित्व, मूल्यों और नेतृत्व शैली को आकार दिया।
उन्होंने कहा कि सफलता, सिद्धांत और संघर्ष झेलने की हिम्मत, सब कुछ इन महिलाओं से सीखा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान को पहचानना सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की जरूरत है।
उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि घर हो या कार्यस्थल, ऐसा माहौल बनाएं जहां महिलाएं सम्मान, सुरक्षा और सपने पूरे करने का हौसला पा सकें।
कार्यक्रम में कई नामचीन शख्सियतों ने भी मंच साझा किया—
डॉ. हरिनी प्रियदर्शिनी मुरलीधरन – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की डॉक्टर
सृष्टि कौर – मिस टीन यूनिवर्स और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट
अनीता राठौर – पूर्व सेना अधिकारी और युवा मेंटर
इन वक्ताओं ने नेतृत्व, दृढ़ता, उत्कृष्टता और महिला सशक्तिकरण पर अपने अनुभव साझा किए।
बातों में सच्चाई और असर
श्रोताओं ने बजाज के संबोधन को भावनात्मक, प्रासंगिक और प्रेरक बताया। कई छात्रों ने कहा, “ रंजीत की बातें दिल को छू गईं। उन्होंने याद दिलाया कि हमारी जिंदगी में कई महिलाएं चुपचाप हमें आगे बढ़ाती रहती हैं।” बजाज की मौजूदगी ने एक बार फिर दिखाया कि वे सार्थक चर्चाओं और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए हमेशा आगे रहते हैं।