Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

पत्र सूचना कार्यालय, जालंधर ने मोगा में ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया

Updated on Sunday, November 30, 2025 09:52 AM IST

उपायुक्त मोगा श्री सागर सेतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की
‘भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों और पहलों की महिलाओं के सशक्तिकरण में भूमिका’ विषय पर हुई चर्चा
मोगा, 27 नवंबर - पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) चंडीगढ़ की जालंधर शाखा द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का मोगा में आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से मोगा के पत्रकार शामिल हुए। इस मीडिया कार्यशाला में ‘भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों और पहलों की महिला सशक्तिकरण में भूमिका’ विषय पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त मोगा, श्री सागर सेतिया, आईएएस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से की गई।
मीडिया एवं संचार अधिकारी, डॉ. विक्रम सिंह ने कार्यशाला में पहुँचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पीआईबी मंत्रालय का प्रमुख हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों/योजनाओं और पहलों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के लिए पीआईबी और मीडिया के बीच समन्वय बढ़ाना आवश्यक है और इसी उद्देश्य से ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाता है।
उपायुक्त मोगा, श्री सागर सेतिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की देश की प्रगति में विशेष भूमिका है और यदि महिलाएँ सशक्त होंगी तो हमारा देश और अधिक उन्नति करेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा कई ऐसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिन्होंने देश की महिलाओं को सशक्त करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और प्रयास है कि विभिन्न योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुँचे। इसके लिए मीडिया के साथ सरकार का समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पत्र सूचना कार्यालय द्वारा ‘वार्तालाप’ जैसे कार्यक्रम सरकार और मीडिया के बीच संवाद स्थापित करने में अहम योगदान देते हैं, जिसका लाभ आम जनता तक पहुँचता है। मीडिया के माध्यम से लोग यह जान पाते हैं कि सरकार उनके लिए कौन-कौन सी योजनाएँ चला रही है और उनका लाभ कैसे लिया जा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मोगा की जिला परिवार कल्याण अधिकारी, डॉ. रीतू जैन ने कहा कि यदि देश के लोग स्वस्थ होंगे तो वे देश की प्रगति में अपना पूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भारत सरकार की कई योजनाएँ विशेष रूप से महिलाओं के लिए हैं। उन्होंने कहा कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएँ दी जा रही हैं।
शिक्षा विभाग मोगा की जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), श्रीमती मंजू भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार देश की बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष की सभी बेटियों सहित सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ ही मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को दोपहर का मुफ्त भोजन दिया जा रहा है और रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बेटियों को आत्म-सुरक्षा की शिक्षा दी जा रही है।
इस अवसर पर कृषि अधिकारी, मोगा, डॉ. सुखराज कौर ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि विभाग में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दे रही है, जिससे किसानी और महिला सशक्तिकरण दोनों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि नमो ड्रोन दीदी पहल के तहत जिला मोगा में चार महिलाएँ ड्रोन के माध्यम से स्प्रे करने के कार्य में मिसाल बनी हैं।
ज़िला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी, मोगा, श्रीमती डिंपल ठाकुर ने कहा कि विभाग द्वारा कई ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे महिलाएँ अपनी कला के माध्यम से सशक्त हो रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। कौशल विकास मिशन की ब्लॉक मिशन मैनेजर, श्रीमती मनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, संकल्प योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में महिलाओं की विशेष भूमिका के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. सुखदीप सिंह, सूचना सहायक ने पत्रकारों, मुख्य अतिथि और वक्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यशाला के अंत में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

X