Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

ममता बनर्जी की पहल पर विश्व बंगला विश्वविद्यालय में श्री श्री ओंकारनाथ चेयर; शोध में राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय क्षितिज की ओर कदम

Updated on Friday, December 05, 2025 23:26 PM IST

बाबरी मस्जिद निर्माण और पाँच लाख कंठों में गीता पाठ की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर बीरभूम स्थित विश्व बंगला विश्वविद्यालय में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक कदम उठाया गया है। राज्य में पहली बार किसी हिंदू धर्मगुरु के नाम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक विशेष चेयर — ‘अनंतश्री सीतारामदास ओंकारनाथ नेशनल एंड इंटरनेशनल चेयर’— की स्थापना की गई है। यह राज्य के शैक्षणिक और सांस्कृतिक जगत के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है। अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय के प्रख्यात धर्मगुरु, सन्त सीतारामदास ओंकारनाथ ने जाति–धर्म–वर्गभेद मिटाने और सर्वधर्म समभाव का संदेश लेकर कभी पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में पदयात्रा कर लोगों को एकता और समरसता का संदेश दिया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई वर्ष पहले डनलप स्थित महामिलन मठ जाकर ओंकारनाथ मिशन के सेवाकार्य को श्रद्धांजलि दी थी और संप्रदाय के आचार्य एवं अध्यक्ष किंगकर विठ्ठल रामानुज महाराज तथा महासचिव किंगकर प्रियनाथ चट्टोपाध्याय को आश्वस्त किया था कि सरकार उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में सहयोग करेगी। उसी वादे की पूर्ति इस चेयर के रूप में सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस चेयर का उद्देश्य भारतीय भक्ति-दर्शन, दर्शनशास्त्र, भारतीय सांस्कृतिक–आध्यात्मिक विरासत और ओंकारनाथ परंपरा पर उच्चस्तरीय, संगठित शोध को बढ़ावा देना है। इसके तहत इंडोलॉजी, समाजशास्त्र, दर्शन, भाषा–साहित्य, भक्ति-परंपरा जैसे क्षेत्रों में अंतरविषयी शोध को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दुर्लभ पांडुलिपियों एवं ग्रंथों का संग्रह, डिजिटाइजेशन, अनुवाद, प्रकाशन तथा राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी। भविष्य में एम.फिल और पीएच.डी. कार्यक्रम शुरू किए जाने की भी योजना है। विश्वविद्यालय के कुलपति दिलीप कुमार माइती ने कहा, “यह चेयर केवल शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि बंगाल और देश की आध्यात्मिक–दर्शनिक विरासत के संरक्षण में सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा और चंद्रनाथ बंद्योपाध्याय के मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था।”अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय के आचार्य विठ्ठल रामानुज महाराज ने इसे “लाखों भक्तों के लिए ऐतिहासिक क्षण” बताया। वहीं ओंकारनाथ मिशन के अध्यक्ष किंगकर प्रियनाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि यह कदम भविष्य की सांस्कृतिक–दार्शनिक शोध परंपरा के लिए मील का पत्थर बनेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस चेयर की स्थापना से बंगाल की सांस्कृतिक–आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध मंचों पर नई पहचान मिलेगी। आगामी जनवरी में महामिलन मठ के सामने ‘गेटवे ऑफ कोलकाता’ और ओंकारनाथ देव की पूर्ण प्रतिमा का अनावरण भी होने वाला है, जिससे राज्य में आध्यात्मिक पर्यटन तथा सांस्कृतिक महत्व और बढ़ने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X