जम्मू , उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन संख्या 04082/04081 दिनांक 12 दिसंबर से 14 दिसंबर चलाने का निर्णय लिया गया था। दिनांक 13 दिसंबर 2025, को विशेष ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार चली और यात्रियों की भारी भीड़ को सफलतापूर्वक संभाला, जिससे यात्री उनके गंतव्य तक आसानी से पहुंच पाए। अगर ट्रेन संख्या 04082 की पहले दिन की आक्यूपेंसी की बात करें, तो यह लगभग 60 प्रतिशत से भी अधिक रही। आरक्षित विशेष ट्रेन के नोटीफिकेशन जारी करने के बाद लगभग 700 से अधिक सीटें बुक हो गई थी। अपने दुसरे दिन दिनांक, 14 दिसंबर को भी लगभग 900 से अधिक सीटें बुक हुई, दोनों दिन 13 और 14 दिसंबर को मिलाकर, लगभग 1600 से भी अधिक सीटें बुक हुई। इस आरक्षित विशेष ट्रेन के सफल संचालन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा आए श्रद्धालु और अन्य यात्रियों के लिए यात्रा के कम समय के साथ परिवहन का एक विशवासनिय साधन उपलब्ध हुआ हैं।
जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही हैं। कि कटरा से नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन का संचालन अपने पहले दिन पूरी तरह सफल रहा । यह विशेष ट्रेन अपने मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों जैसे जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, पानीपत आदि पर रुकेगी, जिससे मार्ग के विभिन्न हिस्सों के यात्रियों को भी लाभ होगा। यात्रियों की भारी प्रतिक्रिया और किसी भी बडी असुविधा के बिना ट्रेन का सफल संचालन रेलवे के कुशल प्रबंधन और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।