Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

नैहाटी में महामाया के नव कलेवर दिवस पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन

Updated on Monday, December 15, 2025 00:36 AM IST

नैहाटी:नैहाटी स्थित श्रीश्री दक्षिणाकाली गौरांग आश्रम में 45वें ‘श्री श्री महामाया के नव कलेवर दिवस’ के उपलक्ष्य में 18 दिसंबर से तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन ब्रह्मलीन श्री महंत अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री सत्यानंद गिरिजी महाराज के शिष्य परंपरा तथा ब्रह्मलीन श्री श्री 108 श्री दिगंबर सदानंद गिरिजी महाराज द्वारा स्थापित इस मंदिर-कम-आश्रम में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।आश्रम प्रबंधन के अनुसार, महामाया का कलेवर दिवस पौष 1432 बंगाब्द के अनुसार 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न होगा। इस अवसर पर श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा से जुड़े एवं पूज्य पीठाधीश्वर दुर्गापुर त्रिनाथ आश्रम के कृपापात्र शिष्य, राष्ट्रीय सचिव महंत रंजीतानंद गिरिजी महाराज पहले ही नैहाटी पहुंच चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में साधु-संत स्थानीय लोगों से संपर्क कर उत्सव के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।

यह आश्रम 97, राधाबल्लभ रोड, नैहाटी, उत्तर 24 परगना में रेल अस्पताल के पूर्व दिशा में स्थित है। पहले दिन सुबह 9 बजे धर्मध्वजा रोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दोपहर 2 बजे दुर्गापुर आद्यामा सेवा समिति द्वारा बच्चों के बीच शैक्षिक सामग्री और चॉकलेट का वितरण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे 51 मातृशक्तियों को नव अंग वस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया जाएगा। शाम 4 बजे श्री श्री शिव चर्चा आयोजित होगी।
दूसरे दिन, 19 दिसंबर को ब्रह्ममुहूर्त में मंगल आरती के बाद सुबह 7 बजे चंडीपाठ, सुबह 9 बजे आश्रम प्रांगण से गंगा घाट तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे शिव अभिषेक एवं पूजा होगी। रात 8 बजे दक्षिणाकाली मां की विशेष पूजा तथा रात 12.30 बजे विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
तीसरे दिन, 20 दिसंबर शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में मंगल आरती के बाद दोपहर 2 बजे नर-नारायण सेवा एवं खिचड़ी महाप्रसाद वितरण होगा। शाम 6 बजे मां की संध्या आरती और रात 8 बजे श्री श्री त्रिनाथ बाबा की मेला आयोजित की जाएगी। 21 दिसंबर को साधु भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें महंत  सर्वानंद गिरि महाराज अतिथि सत्कार करेंगे।आश्रम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X