Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य

Updated on Sunday, December 21, 2025 10:46 AM IST

 जम्मू मंडल यात्रियों को एक सुरक्षित, आरामदायक और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को समय-समय पर दोहराता रहता हैं। इसी प्रतिबद्धता के क्रम में जुड़ते हुए, आज दिनांक 20 दिसंबर को जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा ट्रेन संख्या 12413 व ट्रेन संख्या 22429 में यात्री की मदद की गई तथा अपने सराहनीय कार्यो से मानवीय सेवा की मिसाल कायम की ।

मामले के अनुसार ट्रेन संख्या 12413 के S/2 की सीट न 25 पर यात्रा कर रहे, यात्री जिन्हें दिल्ली से जम्मू तक जाना था। ट्रेन में अपनी यात्रा के दौरान पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही, यात्री चाय लेने के लिए उतरा और पैर फिसलने के कारण प्लेटफार्म पर गिर गया। वहीं स्टेशन पर उपस्थित मुख्य टिकट निरीक्षक,  राकेश मेहता ने यात्री को उढाया व तुरंत मेडिकल सहायता प्रदान करवाई। इस दौरान ट्रेन संख्या 12413 पठानकोट कैंट से रवाना हो गई, जिसमें यात्री का सामान ट्रेन में ही छुट गया। यात्री ने अपने ट्रेन में छुटे सामान की जानकारी, टिकट चेकिंग स्टाफ को दी। तुरंत कार्रवाई करते हुए, टिकट चेकिंग स्टाफ पठानकोट ने यात्री तथा उसके सामान की जानकारी टिकट चेकिंग स्टाफ जम्मू को दी। आगे कि कार्यवाही में ट्रेन के जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचते ही, मुख्य टिकट निरीक्षक,  अब्दुल रशीद की अगुवाई में यात्री का सामान ट्रेन से उतरवाया गया तथा यात्री को दूसरी ट्रेन से पठानकोट से जम्मू के लिए रवाना किया। जम्मू में यात्री ने अपने सामान व स्वयं को सुरक्षित पाकर, टिकट चेकिंग स्टाफ व रेलवे को धन्यवाद दिया।
वहीं अगर दूसरी घटना की बात करें। तो ट्रेन संख्या 22429 जो दिल्ली से पठानकोट तक जाती हैं। जिसमें आज दिनांक 20 दिसंबर को गाड़ी संख्या 22429 के D/2 कोच में सफर कर रहे यात्री, जिन्हें दिल्ली से अमुतसर जाना था। मगर किसी कारण वश यात्री को सरहिंद रेलवे स्टेशन उतरना पड़ा। इस दौरान यात्री अपना सामान ट्रेन में ही भुल गया। जिसकी जानकारी यात्री ने रेल मदद पर दी। जिसके संबंध में ट्रेन में कार्यरत टिकट चेकिंग स्टाफ ( मुख्यालय पठानकोट )  गोरव शर्मा व प्रवीन कुमार को सुचना दी गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए, दोनों टिकट चेकिंग स्टाफ ने यात्री की सीट पर सामान की तलाश की और और सामान मिलने के बाद अगले आने वाले रेलवे स्टेशन लुधियाना में रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द किया। रेलवे प्रशासन द्वारा सामान मिलने की जानकारी यात्री को दे दी गई । जिस पर यात्री ने रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया।

टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा किए गए, सराहनीय कार्यो पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,  उचित सिंघल ने कहा, " कि रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहना करता हैं। और हमेशा इस बात पर जोर देता हैं, कर्मचारी यात्रियों के साथ अपने कार्य के दौरान विनम्र और सहयोगी व्यवहार करें। ऐसा व्यवहार यात्रियों के बीच भारतीय रेलवे के प्रति विश्वास को और मजबूत करता हैं, साथ ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, ने टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है ।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X