दिल्ली स्थित द कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया में नए साल के आगमन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। क्लब परिसर में आयोजित न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और गणमान्य अतिथियों ने आपसी मेलजोल के साथ नववर्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगी सजावट, मधुर संगीत और खुशनुमा माहौल ने समारोह को खास बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आने वाले साल को लेकर सकारात्मक उम्मीदें और नई शुरुआत का संकल्प जताया। पूरे आयोजन में उल्लास और सौहार्द का वातावरण बना रहा।