Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

शिक्षा साहित्य,समाजसेवा, पत्रकारिता व महिला कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए 30 लोगों को "डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान 2025" से सम्मानित

Updated on Monday, December 29, 2025 22:44 PM IST

फोरम ऑफ एकेडमिक्स फॉर सोशल जस्टिस और संत शेरसिंह रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के गांधी भवन में आयोजित समारोह में शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता ,समाज सेवा, महिला कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 30 गणमान्य व्यक्तियों को डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान -2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.के.जी.सुरेश; विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, हरियाणा; प्रो.राजबीर सोलंकी ; संयुक्त कुलानुशासक दिल्ली विश्वविद्यालय प्रो. गीता सहारे रही ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रबंध समिति गांधी भवन एवं डीन ऑफ कॉलेजिज दिल्ली प्रो. बाला राम पाणि ने की। कार्यक्रम का आरंभ बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि करने के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो.के.जी. सुरेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी महान विचारकों ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। इसी संघर्ष से बाबा साहब जैसे उच्च कोटि के महान विचारक का जन्म हुआ ‌। उन्होंने कहा डॉ अंबेडकर विश्व में सामाजिक न्याय के सबसे बड़े योद्धा थे।राष्ट्र निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही । प्रो. सुरेश ने पत्रकारिता जगत में बाबा साहब के योगदान की भी चर्चा की।कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए प्रो गीता सहारे ने कहा कि अभी भी भारत के गांवों में जाति उत्पीड़न एवं भेदभाव होता रहता है । बाबा साहब ने महिलाओं के उत्थान लिए जो कार्य किये उन्हीं के कारण हम जैसी महिलाएं जीवन में कुछ कर पाईं। प्रो राजबीर सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा हम सभी भेदभाव मुक्त समरसता और समानता वाला समाज बनाकर बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा जो बाबा साहब के विजन और मिशन को आगे बढ़ा रहें हैं उन व्यक्तियों को सम्मानित करके संस्था के चैयरमेन प्रो हंसराज सुमन जी बाबा साहब के कार्यों को गति प्रदान कर रहें हैं। वह साधुवाद के पात्र हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो अजय कुमार भागी ने बताया कि बाबा साहब जैसे महापुरुषों को किसी दायरे में बांधना अपराध है। अंबेडकर जी राष्ट्रवादी एवं भारत के सच्चे सपूत थे। उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। हमें किसी भी महापुरुष की तुलना किसी भी दूसरे महापुरुष से नहीं करनी चाहिए। सभी के कार्यों को अपना- अपना महत्व और योगदान होता है।


अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो. पाणि ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस तरह के आयोजन से समाज में चेतना और जागृति का संचार होता है । बाबा साहब के मार्ग पर चलकर हमें अच्छे समाज और देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। बाबा साहब एक विचार है ‌। उस विचार ने ज्ञान के द्वारा सभी चीजें प्राप्त करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने डॉ.अम्बेडकर को पाठ्यक्रम में शामिल किया है और उनके विषय में छात्रों को जानकारी दी जाती है । उन्होंने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परम्परा के तहत समाज के सभी वर्गों के महानायको की जानकारी दे रहे हैं ।
इस वर्ष का प्रथम डॉ.अम्बेडकर नेशनल अवार्ड डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. बाला राम पाणि को दिया गया । सम्मान स्वरूप उन्हें 11 हजार रुपये , शॉल , स्मृति चिन्ह , प्रशस्ति पत्र , पटका आदि दिया गया । इसके अलावा पूर्व डूटा अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार भागी,वरिष्ठ पत्रकार संसद टीवी डॉ. मनोज वर्मा,हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो.रमा,अदिति कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. नीलम राठी,महाराजा अग्रसेन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो.संजीव तिवारी , पीजीडीएवी कॉलेज में हिंदी विभाग के प्रो.मनोज कुमार कैन,आत्माराम कॉलेज के प्रो.संदीप,डीटीयू के प्रो.जयगोपाल शर्मा ,महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के प्रो. हरिओम दहिया,डॉ. के. योगेश,डॉ.बलवान सिंह बबियाण ( संपादक स्टार सवेरा ) डॉ.ऋषि पाल रंगा ,  देवानन्द राय ,  धर्मेंद्र डागर ( दैनिक भास्कर )  रश्मि शर्मा ( अमर उजाला )  लोकेश शर्मा ( दैनिक जागरण )  मृत्युंजय राय ( पंजाब केसरी )  कुमार मंगलम तिवारी ( नवोदय टाइम्स )  दया राम ( हरिभूमि ) मदन लाल ( लोकसत्य ), कृष्ण देव पाठक ( वीर अर्जुन ) , डॉ राम कुमार पालीवाल,डॉ अमर सिंह पातलान,प्रो.प्रमोद कुमार ( देशबंधु कॉलेज ) प्रो.मंजू शर्मा ( कालिंदी कॉलेज ) राजबीर सिंह व  सतपाल सिंह आदि को डॉ.अम्बेडकर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रो. हंसराज सुमन के अनुसार सम्मान स्वरूप सभी को शॉल,स्मृति चिन्ह , प्रशस्ति पत्र,अंग वस्त्र आदि भेंट किये गए ।
प्रो.के पी सिंह, पल्लवी प्रियदर्शिनी,डॉ सौरभ, राजबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रचार सचिव शिक्षाविद् डॉ. के. योगेश ने किया।धन्यवाद संस्था के चैयरमेन प्रो.हंसराज सुमन ने किया । प्रो.हंसराज सुमन ने बताया कि यह सम्मान हर साल ऐसे साहित्यकार , बुद्धिजीवियों , समाजसेवियों व पत्रकारों को दिया जाता है जो समाज को किसी न किसी रूप में लोगों को जागरूक कर रहे है और समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं । उन्होंने आगे कहा कि उनका ट्रस्ट समाज के उपेक्षित वर्गों के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से ऊपर उठाने का प्रयास कर रहा है । राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X