Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

कृषि क्षेत्र में भारत की कामयाबी का नया मुकाम: साल 2025 का सफर

Updated on Monday, December 29, 2025 22:50 PM IST

साल 2014 में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की कृषि व्यवस्था ने जो लंबा सफर तय किया, उसका सबसे ठोस पड़ाव साल 2025 बनकर उभरा। एक समय कम उत्पादकता, आय की अनिश्चितता और आयात-निर्भरता से जूझने वाला कृषि क्षेत्र अब रिकॉर्ड उत्पादन, सुनिश्चित आय और वैज्ञानिक नवाचार का भरोसेमंद आधार बन चुका है।
दरअसल 2025 की उपलब्धियां किसी एक योजना या एक साल का नतीजा नहीं हैं। यह 11 वर्षों तक लगातार किए गए सुधारों, नीतिगत स्पष्टता और जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। बिखरी हुई योजनाओं को समन्वित दृष्टिकोण में बदलते हुए सरकार ने कृषि को दीर्घकालिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया।
इस बदलाव की एक अहम कड़ी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना रही, जिसने 100 कम प्रदर्शन वाले जिलों को केंद्र में रखकर कृषि सुधारों को लक्ष्य आधारित बनाया। सिंचाई, भंडारण, तकनीक, प्रशिक्षण और ऋण को एक साथ जोड़कर किसानों की वास्तविक जरूरतों पर काम किया गया। इससे खेती सिर्फ उत्पादन तक सीमित न रहकर एक संगठित आर्थिक गतिविधि के रूप में उभरी।
दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन ने भी 2025 को ऐतिहासिक बना दिया। तुअर, उड़द और मसूर जैसी फसलों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज और 100 प्रतिशत एमएसपी खरीद की गारंटी ने किसानों का भरोसा बढ़ाया और आयात पर निर्भरता घटाने की ठोस नींव रखी। वहीं कपास मिशन ने खेती और उद्योग के रिश्ते को मजबूत कर किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा दिखाई।
इन नीतियों का असर आंकड़ों में साफ दिखा। 2024-25 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 357.73 मिलियन टन तक पहुंचा। चावल, गेहूं, दालें और तिलहन—चारों में ऐतिहासिक स्तर हासिल हुए। कृषि क्षेत्र की 3.7 प्रतिशत वृद्धि ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती कृषि अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कर दिया।
एमएसपी को प्रतीकात्मक वादे से निकालकर भरोसेमंद आय सुरक्षा में बदला गया। बढ़ी हुई खरीद और रिकॉर्ड भुगतान ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती दी। साथ ही जीनोम-संपादित धान किस्मों और सौर कृषि पंपों जैसी पहलों ने टिकाऊ और आधुनिक खेती का रास्ता खोला।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X