Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

गोल्डन ऑवर में जान बचाने की दिशा में बड़ा कदम: शैल्बी हॉस्पिटल की पॉलीट्रॉमा टीम लॉन्च

Updated on Wednesday, December 31, 2025 22:13 PM IST

 

मोहाली,  ट्राइसिटी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं, औद्योगिक हादसों और तेज़ गति से होने वाली गंभीर चोटों के बढ़ते मामलों को देखते हुए शैल्बी हॉस्पिटल मोहाली ने समर्पित पॉलीट्रॉमा टीम की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर, समन्वित और विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाना और दीर्घकालिक विकलांगता के जोखिम को कम करना है।

चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला क्षेत्र तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। बढ़ता वाहन घनत्व, राष्ट्रीय राजमार्ग, औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी विस्तार के कारण हर साल यहां हजारों ट्रॉमा केस सामने आते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा यानी ‘गोल्डन ऑवर’ मरीज की जान बचाने में सबसे अहम होता है, और इसी समय त्वरित व सही इलाज से बेहतर परिणाम संभव हैं।

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए डॉ. प्रदीप अग्रवाल (चेयरमैन, ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट), डॉ. जी.एस. नट (डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट), डॉ. रॉबिन बोहत (सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन), डॉ. पंकज भल्ला (सीनियर कंसल्टेंट, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी), डॉ. मनप्रीत गिल (सीनियर कंसल्टेंट एवं एचओडी, कार्डियक एवं जनरल एनेस्थीसिया), डॉ. राकेश रेड्डू (सीनियर कंसल्टेंट, न्यूरोसर्जरी), डॉ. रजत स्वामी (कंसल्टेंट एवं हेड, आईसीयू), डॉ. लवेल गुप्ता (हेड, इमरजेंसी) और डॉ. जैस्मिन कौर (कंसल्टेंट, ईएनटी एवं हेड एंड नेक सर्जरी) ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत काम करने वाली पॉलीट्रॉमा टीम से मरीज की समय पर जांच और इलाज संभव होता है, जिससे जान बचाने और मरीज के जल्दी ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

शैल्बी हॉस्पिटल की नई पॉलीट्रॉमा टीम एक संरचित और मल्टी-डिसिप्लिनरी यूनिट है, जिसमें इमरजेंसी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, रेडियोलॉजी और अन्य सहयोगी विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत काम करते हुए मरीज की तेजी से जांच, समानांतर निर्णय-प्रक्रिया और तत्काल उपचार सुनिश्चित करती है। इस टीम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि  जी. भुवनेश कुमार, सीनियर कमांडेंट, सीएएसओ एएसजी , वरिष्ठ अस्पताल प्रबंधन और ट्रॉमा विशेषज्ञों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर पीजीआई के डायरेक्टर सीटीवीएस एवं पूर्व प्रोफेसर व एचओडी डा. संदीप सिंह राणा ने कहा कि ट्रॉमा मरीज अक्सर एक से अधिक गंभीर चोटों के साथ अस्पताल पहुंचते हैं। उन्होंने कहा की ट्राइसिटी जैसे हाई-लोड क्षेत्र में पॉलीट्रॉमा के मामलों में तेज़ निर्णय, टीमवर्क और विभिन्न विशेषज्ञों के बीच तालमेल बेहद ज़रूरी होता है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी कहा कि प्रोटोकॉल-आधारित पॉलीट्रॉमा मॉडल से जांच और इलाज में होने वाली देरी कम होती है, जिससे मरीज की जान बचने और बेहतर रिकवरी की संभावना बढ़ती है।

कार्यक्रम के समापन पर चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्लैडविन संदीप नैय्यर ने कहा कि यह टीम ट्राइसिटी की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर गंभीर रूप से घायल मरीज को इमरजेंसी में पहुंचते ही तेज़, समन्वित और विशेषज्ञ इलाज मिल सके। इस पहल के साथ शैल्बी हॉस्पिटल मोहाली ने ट्राइसिटी में 24×7 उन्नत और समर्पित ट्रॉमा केयर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

X