Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

रेवाड़ी के बावल में केंद्र सरकार की योजनाओं पर केंद्रीय संचार ब्यूरो का विशेष जागरूकता कार्यक्रम

Updated on Wednesday, December 31, 2025 22:20 PM IST

रेवाड़ी ,  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार द्वारा किसान समृद्धि के लिए संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय, बावल, जिला रेवाड़ी में किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बावल (रेवाड़ी), शुभम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आत्मनिर्भर एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के निर्माण हेतु वोकल फॉर लोकल को अपनाने का आह्वान किया।

सहायक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी,  कुलदीप मलिक द्वारा विकसित भारत ग्राम योजना के उद्देश्य एवं लाभों की जानकारी साझा की गई।

सहायक प्राध्यापक, कृषि अर्थशास्त्र द्वारा विकसित भारत ग्राम योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना (ई-नाम) के विषय में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्राचार्य, चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय, बावल, रेवाड़ी, नरेश कौशिक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो की सांस्कृतिक टीम द्वारा गीत एवं नृत्य के माध्यम से योजनाओं के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त मौखिक प्रश्नोत्तरी, चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेता विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए।

नोडल अधिकारी, केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार, नीरज महलावत एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन एवं क्रियान्वयन किया गया।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X