Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

नए साल के पहले दिन काशीपुर उद्यानबटी में कल्पतरु उत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Updated on Friday, January 02, 2026 13:15 PM IST

नए साल के पहले दिन श्रद्धा और भक्ति के सागर में डूब गया काशीपुर उद्यानबटी। भगवान श्रीरामकृष्ण देव की ‘कल्पतरु लीला’ की पावन स्मृति में बुधवार को यहां पारंपरिक श्रद्धा के साथ कल्पतरु उत्सव मनाया गया। सुबह से ही कोलकाता, आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक तीर्थस्थल पर उमड़ पड़े। 1 जनवरी 1886 का यह दिन श्रीरामकृष्ण देव के जीवन में विशेष महत्व रखता है। गले के कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद, चिकित्सकों की सख्त मनाही को अनदेखा कर वे आम भक्तों के बीच उपस्थित हुए थे। दोपहर लगभग तीन बजे उन्होंने गिरिशचंद्र घोष, रामचंद्र दत्त, अतुलचंद्र सेन सहित उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा था—“तुम लोगों से और क्या कहूं, तुम्हें चेतना की प्राप्ति हो।” भक्तों के प्रति अथाह प्रेम और करुणा में डूबकर वे उसी समय भावसमाधि में लीन हो गए।  श्रद्धालुओं का विश्वास है कि अर्धबाह्य अवस्था में उन्होंने उस दिन प्रत्येक भक्त को दिव्य स्पर्श से कृतार्थ किया था। इसी कारण यह दिन ‘कल्पतरु दिवस’ के रूप में जाना जाता है।


मान्यता है कि इस दिन श्रीरामकृष्ण देव ने पापी-तापी सभी को समान रूप से आशीर्वाद दिया था। पूरे वर्ष के कल्याण की कामना लेकर इसलिए हर साल हजारों श्रद्धालु काशीपुर उद्यानबटी की पुण्यभूमि पर आते हैं। मठ की ओर से शहनाई वादन, उषा कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार, श्रीरामकृष्ण के भजन और संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को खिचड़ी और बोडे का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे पाकर वे संतोष के साथ लौटे।
रामकृष्ण मठ, काशीपुर के अनुसार, 3 जनवरी तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रीरामकृष्ण देव के जीवन और संदेश का स्मरण-मनन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कल्पतरु उत्सव के अवसर पर दक्षिणेश्वर, आद्यापीठ और बेलूड़ मठ में भी लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ी। नए वर्ष की शुरुआत में रामकृष्ण भावधारा से जुड़े सभी तीर्थस्थल श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आए।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X