Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू, उचित सिंघल को " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " 2025 ( AVRSP ) से सम्मानित

Updated on Saturday, January 10, 2026 00:06 AM IST

जम्मू , उत्तर रेलवे में जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,  उचित सिंघल को आज दिनांक 9 जनवरी 2026, को साल 2025 में किए गए, उत्कृष्ट कार्य समर्पण के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रतिष्ठित " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " 2025 ( AVRSP ) से सम्मानित किया गया। यह " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " समारोह का आयोजन दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस पुरस्कार समारोह में रेल राज्य मंत्री,  वी. सोमन्ना, वर्तमान रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ( CRB )  सतीश कुमार तथा अन्य रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष भी उपस्थित थे। यह सम्मान  उचित सिंघल के असाधारण योगदान और भारतीय रेलवे के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को मान्यता देता हैं। इस विशेष पुरस्कार के लिए  उचित सिंघल का चयन उनका कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर किया गया हैं। जो उन्होंने वर्ष 2025 के दौरान जम्मू मंडल में किए हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यो पर एक और छवि डालते हैं ।  उचित सिंघल ने 23 मार्च 2025 को जम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक साथ ही वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के अतिरिक्त पद का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही, सबसे पहले जम्मू मंडल में रेल संचालन और बुनियादी ढांचे के विकास में अभूतपूर्व सफलता हासिल की। इस दौरान उन्होंने यात्री सेवाओं में कई सुधार किए और नई पहल शुरू करने के साथ राजस्व बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।  उचित सिंघल के नेतृत्व में वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों का भी सफल संचालन भी रहा हैं, आपरेशन सिंन्दुर के दौरान बनी आपातकालीन स्थिति में सिविल व सैन्य अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए, फंसे हुए , यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहायता की। साल 2025 में आई भारी बारिश व बाढ के दौरान फंसे हुए, यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया। इनके मार्गदर्शन से कश्मीर घाटी में गुड्स ट्रेनों के संचालन की शुरुआत हुई तथा अनंतनाग गुड्स टमिर्नल जैसे अन्य नए गुड्स शेड भी खोले गए।

इस " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " समारोह के दौरान 100 से अधिक विभिन्न जोनों व मंडलों के रेल कर्मचारियों को केन्द्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव द्वारा सम्मानित किया गया।

रेल मंत्री द्वारा " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " 2025 ( AVRSP ) प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  उचित सिंघल ने बताया, " कि यह मेरी मेहनत नहीं बल्कि मंडल के सभी कर्मीयों की ईमानदारी और कड़ी मेहनत का परिणाम है। जो यात्री सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार, परिचालन दक्षता, राजस्व में वृद्धि को दर्शाता हैं। साल 2026 के दौरान नई शुरुआत करते हुए, यात्री सुविधा, सुरक्षा व राजस्व के हित में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X