Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम ने विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी कार्यशाला, संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का किया आयोजन

Updated on Tuesday, January 13, 2026 00:12 AM IST

गुरुग्राम , विश्व हिंदी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम में हिंदी कार्यशाला सह संगोष्ठी एवं कवि सम्मलेन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  कुमार पाल शर्मा, संयुक्त निदेशक(कार्यान्वयन), भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, नई दिल्ली एवं कार्यालय अध्यक्ष  सुनील यादव की अध्यक्षता में सरस्वती वंदना के साथ पंचदीप प्रज्ज्वलित कर किया गया | कार्यालय प्रमुख ने शॉल, प्लांट पॉट और श्रीफल भेंटकर मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत एवं आतिथ्य सत्कार किया |

विश्व हिंदी दिवस-2026 की थीम “हिंदी: पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक” के आधार पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख द्वारा  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया | तदुपरांत प्रतिभागियों द्वारा कविता, गीत, गज़ल आदि के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी प्रस्तुत की गई |

कार्यक्रम के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कार्यालय की प्रशासन शाखा को अंतर-शाखा कार्यालयी राजभाषा चल शील्ड योजना के अंतर्गत शील्ड एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया | इसके साथ ही कार्यालय प्रमुख द्वारा  सचिन सिंह उप निदेशक को हिंदी डिक्टेशन योजना, वर्ष 2024-25 के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया|

विश्व हिंदी दिवस समारोह के मुख्य अतिथि  कुमार पाल शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाना है जो कि इसके प्रचार-प्रसार से ही संभव हो पाएगा | अत: हम सब को मिलकर हिंदी के लिए सदैव तत्पर एवं कार्यरत रहना है | उन्होंने कहा कि अपनी सरलता, सहजता और विपुल साहित्यिक विरासत के साथ हिंदी आज सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल माध्यमों और आधुनिक तकनीक की भाषा के रूप में निरंतर सशक्त हो रही है| अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही हमारे देश की पहचान है और इस पहचान का माध्यम है हिंदी | अत: हमें मन, वचन और क्रम से हिंदी को अपनाना चाहिए |


कार्यालय प्रमुख सुनील यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और हमारे दिल के सबसे करीब है। इसलिए हमें हिंदी का सम्मान करना चाहिए और इसके अधिक से अधिक प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे निगम का हिंदी से गहरा संबंध है। निगम की नींव बीमाकृत व्यक्तियों की भाषा पर आधारित है, जो मुख्य रूप से हिंदी और उसकी विभिन्न बोलियाँ हैं। अतः हमें अपने मन से हिंदी को अपनाना चाहिए।

तदुपरांत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति गुरुग्राम के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिता के विजताओं को प्रमाण-पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया |

हिंदी कार्यशाला सह संगोष्ठी के प्रतिभागियों को कार्यालय प्रमुख एवं मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए | मंच संचालन बिरजू सिंह, अनुवाद अधिकारी द्वारा किया गया |

कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्वीटी यादव, सहायक निदेशक (रा.भा.) ने मुख्य अतिथि, कार्यालय प्रमुख, एवं उपस्थित अधिकारियों का उनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विश्व में हिंदी की पहचान और महत्व के उद्देश्य को अपने में समेटे हुए यह दिवस न केवल राष्ट्रभाषा के गौरव की गूंज करता है बल्कि इसके समृद्ध इतिहास को भी सामने लाता है |

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X