Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

अनंतनाग गुड्स टमिर्नल पर पहुंची पहली उर्वरक मालगाड़ी : कश्मीर में कृषि आपूर्ति को मिलेगी मजबूती

Updated on Wednesday, January 14, 2026 00:48 AM IST

 जम्मू , उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल माल ढुलाई के क्षेत्र में निरंतर उपलब्धि हासिल करता जा रहा हैं। दिन प्रतिदिन विभिन्न की वस्तुएं और माल का आगमन जम्मू मंडल में इनवर्ड रैक के माध्यम से हो रहा हैं। आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को एक और बेहतरीन उपलब्धि हासिल करते हुए, कश्मीर घाटी में कृषि रसद और आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया गया है, जिसके अंतर्गत मुजफ्फरनगर ( उत्तर प्रदेश ) से 21 BCN वैगन की मालगाड़ी अनंतनाग गुड्स टमिर्नल सफलतापूर्वक पहुंचीं। इस 21 BCN वैगन मालगाड़ी में इंडियन पोटाश लिमिटेड का लगभग 1339 टन पीडीएम ( PDM-POTASH DERIVED from MOLASSES ) उर्वरक हैं। इससे कश्मीर घाटी के किसानों को समय पर उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। जो कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण लाभ को दर्शाएगा। इस टर्मिनल पर उर्वरक मालगाड़ी रैक के सीधे आगमन से सड़क मार्ग से होने वाली परिवहन निर्भरता कम होगी और किसानों को उर्वरक आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल से परिवहन लागत में कमी आने और वितरण प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे अंततः स्थानीय किसानों को गहरा लाभ होगा।
इसके महत्वपूर्ण लाभ और उपयोगिता पर नजर डालें तो, इससे कश्मीर में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को बुवाई के महत्वपूर्ण समय के दौरान उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

मालगाड़ी द्वारा आए, थोक माल, विशेषकर उर्वरकों को कुशलतापूर्वक उतारने और भंडारण करने से व्यापारीयों और किसानों को लाभ होगा। यह कृषि क्षेत्र के साथ आर्थिक विकास को भी सुनिश्चित करेगा, स्थानीय बाजारों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में कृषि व्यवस्था भी मजबूत होगी और रसद तथा सबंदृ क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे।

इस एक और ऐतिहासिक उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने कहा, " कि यह मंडल की लगातार विपणन की कोशिशों से संभव हुआ है, जिससे खाद की लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन से घाटी में बदलाव आएगा और इस दौरान जम्मू मंडल दूसरी बड़ी खाद कंपनियों के भी संपर्क में है ताकि मालगाड़ी रैक सीधे अनंतनाग रेल टर्मिनल तक लाए जा सकें। आगे उन्होंने बताया, कि ऐसी उपलब्धि कश्मीर के लिए कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण है, इस तरह की पहल बुनियादी ढांचे में सुधार और देश के बाकी हिस्सों के साथ घाटी के एकीकरण को मजबूत करने के लिए रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।"

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X