Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

गंगासागर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 1 जनवरी से अब तक करीब 45 लाख ने किया पुण्य स्नान

Updated on Wednesday, January 14, 2026 10:44 AM IST

गंगासागर, 1 दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में इस वर्ष गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर पवित्र स्नान और कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा है। राज्य के बिजली एवं आवास मंत्री अरूप बिस्वास ने मंगलवार को बताया कि 1 जनवरी से अब तक करीब 45 लाख श्रद्धालु गंगासागर पहुंच चुके हैं। उन्होंने सागर द्वीप पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मकर संक्रांति के आसपास यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। मंत्री ने जानकारी दी कि बीते दिनों दो श्रद्धालुओं—एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से—की तबीयत गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर कोलकाता भेजा गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू की है। मेला क्षेत्र में 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में 54 वॉचटावर, सात एडवांस टीम, 15 एंटी-क्राइम पेट्रोलिंग टीम, 14 फुट पेट्रोलिंग टीम, 13 मिसिंग पर्सन स्क्वॉड, दो स्निफर डॉग, 16 नदी पेट्रोलिंग टीम और 28 समन्वय टीम चौबीसों घंटे तैनात हैं। स्नान घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए 698 ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 54 किलोमीटर बैरिकेडिंग, 42 पुलिस सहायता केंद्र, विशेष दिशा-सूचक साइनबोर्ड और रंग-कोडेड लाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
अब तक लापता बताए गए 84 श्रद्धालुओं में से 80 को प्रशासन और स्वयंसेवकों की मदद से उनके परिजनों से मिला दिया गया है। इस वर्ष गंगासागर मेले का विशेष आकर्षण “बांग्लार मंदिर” थीम है, जिसमें श्रद्धालुओं को बंगाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों—दीघा का जगन्नाथ मंदिर, कालीघाट, दक्षिणेश्वर, तारापीठ, महाकाल मंदिर, कूचबिहार का मदन मोहन मंदिर और बेलूर मठ—की झलक दिखाई जा रही है। इसके साथ दुर्गा आंगन की लघु प्रतिकृति भी बनाई गई है।
परिवहन व्यवस्था को भी बड़े पैमाने पर बढ़ाया गया है। कुल 21 जेटी के माध्यम से श्रद्धालुओं को लाया-ले जाया जा रहा है। बाबूघाट से लॉट नंबर 8 तक 3,600 बसें और कचुबेरिया से सागर तक 300 बसें चलाई जा रही हैं। साथ ही 13 बार्ज, 45 पोत और 120 लॉन्च सेवाएं सक्रिय हैं। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में बसों की तैनाती से कोलकाता और आसपास के इलाकों में सार्वजनिक परिवहन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। पूर्व रेलवे ने भी काकद्वीप और नामखाना के रास्ते गंगासागर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन और अतिरिक्त सुविधाएं 16 जनवरी 2026 तक जारी रखने का फैसला किया है।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X