राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 से 16 जनवरी 2026 तक पंजाब और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह शैक्षणिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
अपने दौरे के पहले दिन 15 जनवरी को राष्ट्रपति अमृतसर पहुंचेंगी, जहां वह गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
16 जनवरी को राष्ट्रपति जालंधर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इसके बाद वह राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचेंगी, जहां रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में सहभागिता करेंगी।
राष्ट्रपति के इस दौरे को शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक–धार्मिक संगठनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।