Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

मकर संक्रांति के बाद भी गंगासागर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Updated on Saturday, January 17, 2026 00:14 AM IST

गंगासागर: गंगासागर में मकर संक्रांति के बाद भी आस्था का जनसैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य शाही स्नान के अगले दिन  भी लाखों श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की परवाह किए बिना सागरद्वीप पहुंचकर गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम में पुण्य स्नान किया। प्रशासन के अनुसार गुरुवार तक देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब एक करोड़ 30 लाख श्रद्धालु गंगासागर पहुंच चुके हैं। भोर से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ समुद्र तट पर उमड़ पड़ी। ‘गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती’ के मंत्रोच्चार से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं ठंडे पानी में उतरकर स्नान करते नजर आए। हिंदू मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के पुण्य काल में गंगासागर में स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास को लेकर श्रद्धालु दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे। राज्य के बिजली और आवास मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि इस दौरान एक दुखद घटना में 61 वर्षीय श्रद्धालु मृतुंजय कुमार सिंह की हृदयाघात से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाही स्नान योग का अंतिम दिन था, इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या असाधारण रूप से अधिक रही। अब तक करीब 11 लाख श्रद्धालुओं को गंगासागर दर्शन का प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है। स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने समुद्र तट पर पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म किए।

पौराणिक मान्यता है कि राजा दशरथ ने यहीं पिंडदान किया था, इसलिए पितरों की शांति के लिए गंगासागर का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु रेत पर विधि-विधान से अनुष्ठान करते नजर आए। गुरुवार को गोवर्धन पीठ, पुरी के 145वें शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी  निश्चलानंद सरस्वती ने भी गंगासागर में पुण्य स्नान किया। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री पुलक रॉय और अग्निशमन व आपदा प्रबंधन मंत्री सुजीत बोस भी श्रद्धालुओं के साथ संगम में डुबकी लगाते दिखे। मेला परिसर में साधु-संतों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न अखाड़ों से आए नागा साधु और संन्यासियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा सागरद्वीप आध्यात्मिक वातावरण में डूबा रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। समुद्र तट पर पुलिस, सिविल डिफेंस, आपदा मोचक दल और लाइफगार्ड की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी गई। नदी मार्ग से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर भी विशेष नजर रखी गई। दोपहर बाद हजारों श्रद्धालु अपने घरों की ओर लौटने लगे। इनमें सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और असम से आए लोगों की रही। वहीं दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह 11 बजे से 3,000 बीच गार्ड्स के साथ बड़े पैमाने पर समुद्र तट की सफाई अभियान चलाने की घोषणा की है।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X